विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली, नोएडा भी जुड़ेगा, हापुड़ लिंक की तैयारी, हरियाणा का सोनीपत-पानीपत भी होगा कनेक्ट

गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से प्रयागराज के बाद दोनों छोर पर विस्तारित करने की योजना है. गंगा एक्सप्रेसवे को आगे ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से भी कनेक्ट करने की तैयारी है, जिससे पूरा दिल्ली एनसीआर जुड़ेगा.

गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली, नोएडा भी जुड़ेगा, हापुड़ लिंक की तैयारी, हरियाणा का सोनीपत-पानीपत भी होगा कनेक्ट
Ganga Expressway Route Map
नोएडा:

मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को अब ग्रेटर नोएडा से भी जोड़ने की तैयारी है. ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके लिए 37 किलोमीटर लिंक के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है.यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे को एनसीआर के शहरों के ज्यादा नजदीक लाएगा. इस परियोजना के तहत मौजूदा आठ लेन वाली मुख्य सड़क को हापुड़ बाईपास की ओर बढ़ाया जाएगा और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. यह उत्तर प्रदेश के बड़े हाई स्पीड कॉरिडोर में से एक बन जाएगा. 

हापुड़ बाईपास से होगा लिंक

अभी 105 मीटर चौड़ी यह सड़क सेक्टर अल्फा 2 से बोडाकी गांव तक जाती है. नई योजना के तहत इसे 37 किलोमीटर बढ़ाकर हापुड़ बाईपास तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त कनेक्शन प्वाइंट बनाया जाएगा. इससे ग्रेटर नोएडा या नोएडा के यात्री आधे घंटे में गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंच जाएंगे. नोएडा मास्टर प्लान के हिसाब से 
भूमि अधिग्रहण संबंधी चुनौतियों को भी दूर कर लिया जाएगा. 

गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ तक एक्सटेंशन

गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ तक विस्तार करने का फैसला पहले ही हो चुका है. बिजनौर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिले इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कनेक्ट होंगे, जबकि उत्तराखंड में हरिद्वार और ऋषिकेश इससे जुड़ेगा. वहीं गंगा एक्सप्रेसवे के प्रयागराज वाले छोर का भी विस्तार कर बलिया और आगे बिहार बॉर्डर तक ले जाने का प्लान है. प्रयागराज-बलिया लिंक में इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट किया जाएगा, जो बिहार बॉर्डर पर बक्सर से जुड़ता है.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने का फैसला हो चुका है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) के जरिये हरियाणा के सोनीपत और पानीपत को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा. 

मेरठ और गाजियाबाद को फायदा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 5वें फेज का काम अप्रैल 2022 में हुआ था. एनएचएआई ने मेरठ के लोहियानगर में इंटरचेंज और भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्याएं दूर कर ली हैं.इसके बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन का पांचवां चरण दिसंबर तक पूरा हो सकता है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का ये एक्सटेंशन 14.6 किमी लंबा है.यह मेरठ में  9 किलोमीटर और गाजियाबाद में 5.5 किमी का रूट है. ये गाजियाबाद तलहटा, चुडियाला और जैनुद्दीनपुर और मेरठ जिले के 7 गांवों सलेमपुर, चंदसारा, शकरपुर, नरहेड़ा, ढकौली, खानपुर और नागलापटु से गुजरेगा.

ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के इन 3 जिलों को लॉटरी लगी

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को

594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 36,400 करोड़ रुपये से हुआ है. ये यूपी के 12 जिलों और 519 गांवों को कनेक्ट करता है. पीएम मोदी ने 29 अप्रैल को इसका उद्घाटन किया था. गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. इससे दिल्ली के यात्री भी गंगा एक्सप्रेसवे का लाभ ले पाएंगे. दिल्ली और प्रयागराज के बीच का सफर 7-8 घंटे रह जाएगा, जो अभी 13-14 किमी है.  

ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, यूपी में बन रहे 13 और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर, गाजियाबाद से लखनऊ-कानपुर तक 20 जिलों को फायदा

ये भी पढ़ें - यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़े एक्सप्रेसवे का ऐलान, UP के 22 जिलों से गुजरते हुए बिहार और नेपाल बॉर्डर तक तेज रफ्तार सफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com