Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में सीट शेयरिंग का एक नया फॉर्मूला तैयार किया है. जिसके तहत राज्य में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के दोनों गुटों को चार सीट देना का प्रस्ताव है. सूत्रों के अनुसार एक सीट चिराग पासवान को और तीन सीट केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस को देना का प्रस्ताव है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप नेताओं की एक बैठक हुई थी. बैठक में सभी 17 सीटों पर चर्चा की गई थी. जिसके बाद ये प्रस्ताव सामने आया है.
सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सांसद के हिसाब से सीट देने की बात कही गई है. जबकि दो सांसदों को बीजेपी और जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया गया है. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक- एक लोक सभा सीट का प्रस्ताव दिया गया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वहीं बिहार बीजेपी औरंगाबाद से सांसद सुशील सिंह का टिकट काटने का फैसला चुनाव समिति की बैठक में किया जाएगा.
एनडीए से चिराग पासवान की क्या है मांग?
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान अपने आप को रामविलास पासवान का असली उत्तराधिकारी मानते हैं. उनका कहना है कि बीजेपी उन्हें उतनी सीटे दे जो पिछले चुनाव में लोजपा को दी गयी थी. साथ ही चिराग पासवान हाजीपुर सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. वहीं उनके चाचा पशुपति पारस किसी भी हालत में हाजीपुर सीट छोड़ने से मना करते रहे हैं. उनका कहना है कि संपत्ति का उत्तराधिकारी चिराग पासवान हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक उत्तराधिकारी मैं ही हूं.
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऑफर
दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी को अपने पाले में लाने के लिए बड़ा ऑफर दिया है. खबरों के अनुसार विपक्षी गठबंधन की तरफ से चिराग पासवान की पार्टी को बिहार में 8 और यूपी में 2 सीटों का ऑफर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-PM मोदी का आज से दो दिन का असम दौरा, काजीरंगा नेशनल पार्क में रात को ठहरेंगे; जंगल सफारी पर भी जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं