लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही एनडीए (Loksabha Election 2024) के कुनबे में और बढ़ोतरी हो सकती है. बीजेपी लगातार क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बातचीत कर रही है. बीजेपी की नजर अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर है. टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने गरुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद 6 साल बाद एक बार फिर से बीजेपी-टीडीपी गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं. टीडीपी 2018 तक एनडीए का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी, फिर दोनों की राहें अलग हो गईं. अब एक बार फिर से दोनों दल साथ आ सकते हैं.वहीं पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी पर नवीन पटनायक की बीजेडी के बीच गठजोड़ को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि दोनों ही दलों ने इसे अफवाह बताया था. लेकिन सूत्रों के हवाले से अब खबर है कि आज दिल्ली में बीजेपी और बीजेडी के नेताओं की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक के बाद दोनों दलों के गठबंधन पर मुहर लग सकती है.
ये भी पढ़ें-PM मोदी का आज से दो दिन का असम दौरा, काजीरंगा नेशनल पार्क में रात को ठहरेंगे; जंगल सफारी पर भी जाएंगे
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बीजेपी-टीडीपी के बीच गठबंधन पर लग सकती है मुहर
वहीं टीडीपी और बीजेपी के बीच भी आज दिल्ली में दूसरे दौर की बातचीत होनी है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा होगी. एक या दो दिन में इसे लेकर आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है. अंदरखाने से खबर ये भी है कि बीजेपी और टीडीपी के बीच सीटों पर सहमति बन गई है, क्यों कि बुधवार देर रात चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की.आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं. बीजेपी कथित तौर पर आठ से दस सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है. हालांकि, अगर गठबंधन होता है तो बीजेपी पांच से छह लोकसभा सीटों पर समझौता कर सकती है.
बीजेपी आंध्र प्रदेश में कई सीटों की मांग कर रही है. बीजेपी की नजर विजाग, विजयवाड़ा, अराकू, राजमपेट, राजमुंदरी, तिरूपति और एक अन्य सीट पर है, उनको 4-6 सीटें मिल सकती हैं. बालाशोवरी के लिए मछलीपट्टनम के साथ जन सेना को तीन सीटें मिल सकती हैं. इस पर लगातार काम चल रहा है.
400 पार के लक्ष्य पर एनडीए की नजर
दरअसल पवन कल्याण की वाईआरएस तो पहले ही चंद्रबाबू की टीडीपी से हाथ मिला चुकी है. अग दोनों ही दल बीजेपी की तरफ देख रहे हैं, ताकि जगन मोहन रेड्डी को सत्ता से हटाया जा सके. पवन कल्याण ने भी देर रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वहीं टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से मुलाकात कर उनको भगवान तिरुपति की क मूर्ति भी भेंट की. बता दें कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी अब साउथ की तरफ देख रही है. अब बीजेपी और टीडीपी इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.
ये भी पढ़ें-PM मोदी का आज से दो दिन का असम दौरा, काजीरंगा नेशनल पार्क में रात को ठहरेंगे; जंगल सफारी पर भी जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं