समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए सत्तारुढ़ भाजपा पर हार के अंदेशे में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने का आरोप लगाया है. रविवार को सपा की ओर से जारी बयान में यादव ने कहा, ‘भाजपा की लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है. वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है.''
सपा प्रमुख ने उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाने की मांग की है. उन्होंने अपेक्षा की है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यादव ने मतदाताओं से अनुरोध किया है, ''''इन उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लें. आज लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी है. उपचुनावों के परिणामों से तय होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति किस रास्ते पर जाएगी. मतदाताओं के लिए विकास और विनाश के बीच चुनाव है. एक ओर सौहार्द, सर्वतोमुखी विकास और सभी के सम्मान की सुरक्षा और गारंटी है तो दूसरी ओर विद्वेष और बदले की राजनीति है.''''
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान में आरोप लगाया, ''''उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्रीगण संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं. बेसिक शिक्षा मंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है. प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है.''''उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है.
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है. हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं. नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताक़तों को कमजोर करने की कोशिश की है.'' छह सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं