- अखिलेश यादव ने आगरा के दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर दलितों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया और हमला बोला
- उन्होंने अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान को तंज के साथ पलटते हुए कहा कि भाजपा की जमीन खिसक रही है
- अखिलेश ने बताया कि PDA आंदोलन की शुरुआत आगरा से हुई है और इसका दलित समुदाय में दमदार असर है
कुछ लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर हैं, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी, जब जमीन नहीं बचेगी तो पैर कहा रखेंगे. अखिलेश यादव ने दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला है. पिछले दिनों अमित शाह लखनऊ पहुंचे थे और यूपी में भाजपा की सरकार को अंगद का पैर बताया था. उसी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि PDA आंदोलन की शुरुआत आगरा से हो रही है. अमित शाह के बयान पर कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर हैं. आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी. दलित समाज इस बार भाजपा का सफाया करने जा रहा है
उन्होंने कहा कि हमारे PDA का जो D है, वो दमदार दलित हो गया है. सपा नेता ने कहा कि जिस तरीके से 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है, मैंने कई बार आकड़े दिए हैं. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हुआ है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का काम भाजपा ने लोगो ने किया है. 200 बार भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं. इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव में वाराणसी से भाजपा की हार का भी जिक्र किया. अखिलेश ने कहा कि काशी में डबल इंजन डबल जीरो हो गया. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को रद्द करवाया जा रहा है क्योंकि पेपर होगा तो नौकरी देनी पड़ेगी और नौकरी देनी पड़ेगी तो आरक्षण देना पड़ेगा.
सपा मुखिया ने कहा कि इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा. ओवैसी पर अखिलेश यादव का हमला कि सियासत के सेनानी आ गए हैं, लेकिन उनका OTP कहीं और से आ रहा है. किसी और माइक के लाउडस्पीकर बन रहे हैं. भाजपा के बाद अब नए नए लोग भी PDA की परिभाषा बताने लगे हैं, PDA का मतलब पलट देंगे आगरा. सियासत के नए लोग आए हैं इनकी डोर और चरखी कहीं और है. इस तरह उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर निशाना साधा. बता दें कि शनिवार की रात को ही मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की मीटिंग थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं