उत्तर प्रदेश के मेरठ में टीकाकरण को लेकर लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं. जिले में एक बुजुर्ग को पांच बार टीका लगाने के मामले की अभी जांच हो ही रही है कि इस बीच करीब छह माह पहले कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा चुकी पार्षद को टीके की दूसरी खुराक लगाने का संदेश ही नहीं बल्कि प्रमाणपत्र भी जारी किया गया. कैंट बोर्ड की वार्ड छह की सदस्य और पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल की पत्नी मंजू गोयल का कोविड-19 के चलते 25 अप्रैल को निधन हो गया था. मंजू गोयल ने 20 मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी. इसके बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं, जिससे उनका निधन हो गया.
मंजू गोयल के पुत्र गौरव गोयल ने बताया कि अब उनकी मौत के करीब छह महीने बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर उनके मोबाइल पर टीके की दूसरी खुराक लगने का संदेश आया. यही नहीं पोर्टल पर प्रमाणपत्र भी जारी किया गया. परिजनों ने इस मामले की शिकायत जिला स्वाथ्य महकमे के अधिकारियों से की है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि दो पहचान पत्र से टीके की खुराक लेने वालों के साथ ऐसी गलतियां ज्यादा हुई हैं.
मेरठ में कोविड-19 रोधी टीकाकरण को लेकर लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. सितम्बर माह में सरधना के धर्मपुरी निवासी रामपाल (73) को पांच बार टीका लगाने का सिर्फ संदेश ही नहीं बल्कि प्रमाणपत्र भी जारी हुआ है. यही नहीं उन्हें छठी बार टीका लगाने के लिए समय भी बताया गया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं