लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) पर एनडीटीवी इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा कि इस बार वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे उनके ऊपर पूरे राज्य में चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी है और उन्हें कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी काम करना है, लिहाजा दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी चुनाव लड़ाएगी. भूपेंद्र हुड्डा से जब भाजपा नेताओं के रोहतक सीट को लेकर दिए गए बयानों पर पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस के लिए सिर्फ रोहतक की सीट महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि राज्य की सभी 10 सीट महत्वपूर्ण है और भाजपा सिर्फ रोहतक की बात क्यों कर रही है.
नौकरी देने में राज्य सरकार विफल: हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनडीटीवी सिंह कहा कि राज्य सरकार नौकरियां देने में फेल रही है और पब्लिक सर्विस कमिशन के जरिए कोई नौकरी नहीं मिल पाई और इन लोगों ने परचून की दुकान लगाकर नौकरियां बेची हैं और नौकरी बांटने में जमकर करप्शन हुआ है और प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरीके से जानती है. भूपेंद्र हुड्डा ने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा और जजपा का गठबंधन एक समझौते के तहत टूटा है, मैं इस बात को कह रहा हूं और यह राज्य की जनता को धोखा देने के लिए किया गया. लेकिन जनता इनका सच जान चुकी है और चुनाव में जवाब देगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरियाणा की बेटियों के साथ हुआ अन्याय: पूर्व सीएम
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की बेटियों के साथ अन्याय हुआ, उनको सड़कों पर बैठना पड़ा, पिछले 10 सालों में राज्य में अपराध बढ़े हैं शहर शहर में हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में विकास का काम ठप पड़ गया है. अपने 10 सालों के कार्यकाल में उन्होंने राज्य में सड़कों का जाल बिछाया था, नए मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी और तमाम संस्थाएं खोली थी,नौकरियां बांटी थी , लेकिन भाजपा की सरकार में पिछले 10 सालों में कोई काम नहीं हुआ.
चुनाव बाद पीएम पद का होगा फैसला: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
प्रधानमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में इसका फैसला चुनाव के बाद होता है और इंडिया गठबंधन चुनाव के बाद यह फैसला कर लेगा कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा. हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 10 सालों में कोई नई यूनिवर्सिटी नहीं खुली, मेडिकल कॉलेज नहीं बने और मेट्रो का विकास ठप पड़ गया, यह सरकार सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रही है लेकिन जनता इनका सच जान चुकी है और चुनाव में जवाब दे दगी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सूची जल्द आ जाएगी और पार्टी के अंदर टिकट के दावेदार बहुत है इसलिए देर हुई
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं