केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीटीवी से एक खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार हैं, हम आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे. बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा किसी पार्टी की रही है, तो वो केवल कांग्रेस की रही है. इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने में किया था, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था.
हमारे पास 2014 में भी संविधान बदलने के लिए पूर्ण बहुमत था...
कांग्रेस बार-बार भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही है. इस पर अमित शाह ने साफ किया कि भाजपा कभी ऐसा नहीं करेगी और न करने देगी. अमित शाह ने खुलकर कहा, "विपक्षी दल संविधान बदलने के मुद्दे को आरक्षण से जोड़कर पेश कर रही है. लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे पास 2014 में भी संविधान बदलने के लिए पूर्ण बहुमत था और 2019 में तो भाजपा को पूर्ण बहुमत था. 10 साल से नरेंद्र मोदी जी पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ शासन कर रहे हैं. हमने कभी आरक्षण को छेड़ा नहीं है."
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हम न कभी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करेंगे... न किसी को
अमित शाह ने कहा, "हम न कभी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करेंगे... न किसी को करने देंगे. यह हमारा कमिटमेंट है, देश की जनता के साथ. मोदीजी ने पिछड़ा समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के कल्याण के प्रति सबसे ज्यादा काम किया है. हमने हमारे बहुमत का प्रयोग किया है, धारा-370 को हटाने के लिए, ट्रिपल तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए, सीएए लाकर विदेशों में प्रताडि़त हो रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमने इसका उपयोग किया है. हमाने बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया है."
इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने में किया
कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, "बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा किसी पार्टी की रही है, तो वो केवल कांग्रेस की रही है. इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने में किया था, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था. वहीं, हमने पूरे लोकतांत्रिक माध्यम से देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में अपने बहुत का प्रयोग किया है. देश की जनता ये सब जानती है, विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं हैं. इसलिए इस तरह के आरोपों से भावनात्मक विरोध खड़ा करना चाहते हैं. लेकिन मैं नहीं मानता की देश की जनता इनके छलावे में आएगी."
"राहुल गांधी पूरे देश को बताएं कि वे भी जबरन वसूली करते हैं..!"
ईवीएम से छेड़छाड़ और इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा भी इन दिनों विपक्ष काफी उठा रहा है. इस पर अमित शाह ने कहा, "इनकी पार्टी ने भी इलेक्टोरल बॉन्ड लिये हैं, तो क्या यह भी जबरन वसूली है? जहां-जहां राज्यों में उनकी सरकार थी, उन्हें भी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से पैसे मिले हैं... राहुल गांधी पूरे देश को बताएं कि वे भी जबरन वसूली करते हैं! वहीं, सांसदों के अनुपात में हमसे ज्यादा उन्हें डोनेशन मिला है. अगर सांसदों के अनुपात में इस डोनेशन का आकलन करें, तो कांग्रेस को 9 हजार करोड़ मिला है, वहीं भाजपा को 6600 करोड़ रुपये मिले हैं. इसलिए बेबुनियाद के आरोप विपक्ष लगा रहा है, क्योंकि हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है."
अमित शाह ने कहा कि पिछले 23 साल से नरेंद्र मोदी जी पर चवन्नी के करप्शन का कोई आरोप नहीं लगा है. इसलिए एक भ्रांति फैलाना चाहते हैं, जिससे जनता भ्रमित हो सके. लेकिन इसमें वे सफल नहीं होंगे. पीएम मोदी को देशभर की जनता प्यार करती है. हर आयु, वर्ग, जाति, समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी को वोट करने के लिए आतुर हैं.
ये भी पढ़ें:- "कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा": ईरान के कब्जे वाले जहाज पर सवार भारतीय महिला सकुशल घर वापसी पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं