विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2022

राजस्थान के बूंदी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ 10 साल की माहिरा भी आई नजर

2600 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा में सबसे दिलचस्प बात फिलहाल यह है कि लंबे समय से आपस में लड़ रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ-साथ हैं.

एक दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के बूंदी पहुंची.

एक दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के बूंदी पहुंची. राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था. राहुल गांधी के साथ यात्रा में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन मौजूद हैं.

शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा' सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई. राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से वापस गुडली गांव पहुंचे. हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आईं.

2600 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा में सबसे दिलचस्प बात फिलहाल यह है कि लंबे समय से आपस में लड़ रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ-साथ हैं. राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के एक साथ आने से कांग्रेस को काफी राहत मिली है. इसी बीच, राहुल गांधी ने 10 साल की क्रिकेट खिलाड़ी माहिरा से मुलाकात की.

माहिरा राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में हर रोज़ 30 किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं. यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की. भारत जोड़ो यात्रा 18 दिसंबर को अलवर पहुंचेगी. यहां राहुल गांधी एक प्रेस कांफ्रेस करेंगे. 19 दिसंबर को राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे. 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी. यहां आने के बाद यात्रा पर आठ दिनों का ब्रेक लगेगा.

यह भी पढ़ें-

"टूर्नामेंट आते रहते हैं ...": भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
"अमेरिका की तरह "Preemptive Strike" कर सकता है रूस" : परमाणु हमले वाले बयान को पुतिन ने किया और स्पष्ट
Video : दो पार्षदों के साथ दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी शाम को AAP में गए, देर रात लौटे, सुनिए क्या बोले

लेखक के बारे में
img
सौरभ शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Jodo Yatra Reached Bundi, Bharat Jodo Yatra Reached Bundi In Rajasthan, Ashok Gehlot, Sachin Pilot With Rahul Gandhi, Rahul Gandhi With Mahira
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com