राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. शुक्रवार शाम को मुस्तफाबाद विधानसभा के दो नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन देर रात अली मेहंदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी करके अपनी गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि मैं राहुल गांधी जी का कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस में ही था, कांग्रेस में ही रहूंगा. मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई. इसके लिए माफी मांगता हूं.अली मेहंदी ने वीडियो ट्वीट कर उन दो नव निर्वाचित महिला पार्षदों के भी कांग्रेस में वापसी की बात कही, जिनको उन्होंने अपने साथ शुक्रवार शाम को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया था.
मैं राहुल गांधी जी का कार्यकर्ता हू 🙏 pic.twitter.com/sA9LPuk0kn
— Ali Mehdi🇮🇳 (@alimehdi_inc) December 9, 2022
शुक्रवार शाम खबर आई कि दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है. कांग्रेस के इन दो नवनिर्वाचित पार्षदों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में AAP के पार्षदों की संख्या 136 हो गई. वहीं कांग्रेस के 9 से घटकर 7 पार्षद ही रह गए. हालांकि, देर रात तक दोनों पार्षदों के वापस लौट आने से कांग्रेस की संख्या फिर से 9 हो गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Brijpuri से councilor Naziya khatoon, Mustafabad से councilor Sabila Begum aur 300 वोट से हारा हमारा ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी मेरे साथ कॉंग्रेस के राहुल जी प्रियंका जी के कार्यकर्ता थे ,है और रहेंगे..... Rahul Gandhi zindabad 🙏 pic.twitter.com/KiwMb5p07X
— Ali Mehdi🇮🇳 (@alimehdi_inc) December 9, 2022
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा के 15 साल के राज को खत्म किया और 250 सीटों वाली एमसीडी में 134 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की. दूसरे नंबर पर रहे भाजपा को 104 सीटें आईं. जबकि कांग्रेस केवल 9 ही सीटें जीत पाई थी. तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.
चुनाव जीतने पर आप का कहना था कि इससे एक मैसेज निकलकर आया है कि लोगों ने नकारात्मक राजनीति, कीचड़ फेंकने की राजनीति, स्टिंग ऑपरेशन की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति को नकारते हुए बीजेपी को भी नकारा है. दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को हरी झंडी दिखाई है. आप को ईमानदारी का सर्टिफिकेट भी दे दिया है.
यह भी पढ़ें-
केरल HC ने ईसाइयों के आपसी सहमति से तलाक के लिए अलग रहने के प्रावधान को किया रद्द
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस से भिड़ी भीड़,पथराव किया गया
आईएनएस विक्रांत के बाद दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत का काम शुरू हुआ : राजनाथ सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं