विज्ञापन

'हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं...' सचिन पायलट को देखते ही गहलोत ने कही दिलचस्प बात, चर्चा में क्यों है ये मुलाकात

राजस्थान कांग्रेस के वॉर रूम में जब सचिन पायलट और अशोक गहलोत आमने-सामने आए, तो सबकी नजरें इसी मुलाकात पर टिक गईं. अब इस मुलाकात की चर्चा हो रही है.

  • सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के वॉर रूम में अशोक गहलोत से मुलाकात हुई.
  • अशोक गहलोत ने पायलट को पंजाब प्रभारी बनने पर बधाई दी और उनके इंचार्ज बनने पर चुटकी भी ली.
  • सचिन पायलट ने गहलोत को सभी प्रदेशों के इंचार्ज बताते हुए सम्मान और अभिवादन किया.

पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद बुधवार को राजस्थान कांग्रेस के वॉर रूम में सचिन पायलट और अशोक गहलोत आमने-सामने नजर आए. लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस खेमे के कई नेता इसे रिश्तों में आई तल्खी कम होने और पुराने मतभेदों की बर्फ पिघलने का संकेत मान रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई और इसके सियासी मायने क्या हैं.

वॉर रूम में पायलट और गहलोत की मुलाकात

दरअसल, सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाए जाने के बाद जब राजस्थान कांग्रेस के वॉर रूम में बुधवार को पायलट और गहलोत की पहली मुलाकात हुई, तो दोनों नेताओं के बीच एक रोचक संवाद हुआ. यहां गहलोत ने पायलट से हाथ मिलाते हुए उन्हें पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी तो साथ ही चुटकी भी ली. गहलोत बोले, 'पहले रंधावा जी राजस्थान कांग्रेस के नाते सचिन पायलट के इंचार्ज थे. अब सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी होने के नाते रंधावा के इंचार्ज बन गए हैं.

हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं: शोक गहलोत

इसपर सचिन पायलट ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी. उन्होंने गहलोत का अभिवादन भी किया और गोविंद डोटासरा से मुखातिब होते हुए कहा कि अध्यक्ष जी, गहलोत जी तो हम सब के इंचार्ज हैं. पायलट ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, यूपी कोई भी हो, गहलोत जी तो सबके इंचार्ज है. इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि 'हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं.'

दोनों नेताओं के बीच हुए इस संवाद की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है. कई कांग्रेसी नेता इसे दोनों के बीच बर्फ निकालने की संज्ञा दे रहे हैं, तो कुछ इस दिखावा भी बता रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसी तस्वीर बाहर आने से कांग्रेस को फायदा होगा और कार्यकर्ता में नए जोश का संचार होगा.

ये भी पढ़ें : मेरे खिलाफ 45 FIR हैं, मैं चाहता हूं ये 100 हो जाएं... विरोध प्रदर्शन के दौरान बोले राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot, Sachin Pilot And Ashok Gehlot, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com