विज्ञापन

अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनने को तैयार, बोले- हाईकमान ने तय किया तो बनेंगे सीएम

समर्थकों की ओर से चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाने पर गहलोत ने कहा कि वे दिल से कहते हैं कि ऐसे नारे बंद करो. उन्होंने कहा कि राजनीति में लोग इस तरह की बातों पर आसानी से विश्वास नहीं करते, लेकिन वे यह बात दिल से कह रहे हैं.

अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनने को तैयार, बोले- हाईकमान ने तय किया तो बनेंगे सीएम
  • अशोक गहलोत ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से इनकार नहीं किया, लेकिन फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है
  • उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल से दिल्ली में काम के सिलसिले में जाते हैं, इसे राजनीतिक चर्चा से न जोड़ें
  • गहलोत ने तीन बार मुख्यमंत्री बनने को संतोषजनक अनुभव बताया और समर्थकों से नारे बंद करने को कहा
नई दिल्ली:

राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने चौथी बार फिर सीएम बनने की इच्छा से इनकार नहीं किया है. उनसे पूछा गया था कि क्या वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे. इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है और मैं संतुष्ट हूं. लेकिन हाईकमान चाहेगा तो बन जाएंगे मुख्यमंत्री. अशोक गहलोत ने कहा कि मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं. अशोक गहलोत ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर कहा कि इस संबंध में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही उन्हें कोई संकेत दिया गया है. दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वे पिछले 50 साल से दिल्ली जा रहे हैं. वहां काम के सिलसिले में बैठकें होती रहती हैं. 

इसलिए उनके दिल्ली जाने को किसी राजनीतिक चर्चा से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. अशोक गहलोत ने कहा कि वे राजस्थान में बहुत खुश हैं. सोनिया गांधी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. इंदिरा गांधी ने उन्हें डिप्टी मिनिस्टर बनाया, राजीव गांधी ने प्रमोट किया और नरसिम्हा राव के समय टेक्सटाइल मिनिस्टर बने. इसके बाद उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री बनना क्या कम है. वे अपने राजनीतिक जीवन से संतुष्ट हैं.

समर्थकों के नारों पर बोले- दिल से कहता हूं, नारे बंद करो

समर्थकों की ओर से चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाने पर गहलोत ने कहा कि वे दिल से कहते हैं कि ऐसे नारे बंद करो. उन्होंने कहा कि राजनीति में लोग इस तरह की बातों पर आसानी से विश्वास नहीं करते, लेकिन वे यह बात दिल से कह रहे हैं.

हाईकमान फैसला करे तो बन जाएंगे मुख्यमंत्री

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर गहलोत ने पूरी तरह दरवाजा बंद नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के हित में हाईकमान उनके पक्ष में फैसला करता है तो वे हिपोक्रेट नहीं हैं. उन्होंने कहा- बन जाएंगे मुख्यमंत्री. गहलोत ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला हाईकमान को करना है. पार्टी का हित और जनता की इच्छा सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री उन्हें ही बार-बार बनना है. पार्टी नेतृत्व को तय करना है कि पार्टी के हित में क्या बेहतर है.

पंचायत चुनाव की जीत पर बोले- एकता से आया ऐसा नतीजा

अशोक गहलोत ने पंचायत चुनाव के नतीजों को भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश बताया. उनका कहना था कि मंत्री हार गए, डिप्टी सीएम हारे और सारे विधायक हार रहे हैं. यही इस सरकार की सच्चाई बयां कर रहा है. अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत को एकजुटता और प्लानिंग की देन बताया. उन्होंने कहा कि हम एक हैं. हमने बैठ कर प्लानिंग की, मॉनिटरिंग हुई और हम एकजुट हो गए. हम सब नेता सचिन पायलट, डोटासरा और जूली हम सब एक हैं. हम एक थे और हम चुनाव जीत गए क्योंकि कार्यकर्ता नही चाहता की लड़ाई हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Gehlot, Ashok Gehlot News, Sachin Pilot, Ashok Gehlot And Sachin Pilot, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com