Bengaluru Woman Molestation Accused: बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में इको वर्ल्ड के पास एक महिला के साथ बुधवार देर रात 30 अप्रैल को छेड़छाड़ की घटना हुई थी. उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की थी. अब मामले में आरोपी श्रीकांत कोडंडा रेड्डी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है.
निजी कंपनी में काम करता है आरोपी
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी श्रीकांत एक निजी कंपनी में कर्मचारी है. उसकी शैक्षणिक योग्यता एमबीए स्नातक बताई गई है. घटना के बाद महिला काफी सदमे में थी. उसका कहना था कि छेड़छाड़ के दौरान वो आसपास के लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इकोवर्ल्ड में हुई थी घटना
छेड़छाड़ की घटना को याद करते हुए पीड़िता ने बताया था कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे वह मराठाहल्ली इलाके में इकोवर्ल्ड में टहल रही थी, तभी उसे अपनी पीठ पर बहुत जोरदार चोट महसूस हुई. लगा किसी ने तेज थप्पड़ मारी है. उसे लगा कि शायद कोई लापरवाही से गाड़ी चला रहा है. लेकिन, कुछ ही देर बाद फिर से वही हुआ. इस बार चोट पहले से भी तेज थी. अब उसे यकीन हो गया कि कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है.
ये भी पढ़ें :- शादी के फेरों को रोक दूल्हा और मंदिर के सेवादार के बीच चले लात-घूंसे, आठ लोग हुए लहूलुहान, मामूली सी थी वजह
समाज की बड़ी खामी
छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74 (महिला पर हमला करने का अपराध) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया था. अब पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस घटना में पीड़िता का कहना था कि भीड़ के सामने कोई मनचला एक महिला को छेड़ रहा है, वो मदद के लिए चीख रही है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा.
ये भी पढ़ें :- अंडरवर्ल्ड डॉन की अनसुनी कहानी, मुंबई के नक्शे पर कैसे उभरा नाईक गैंग? एक इंजीनियर की डिग्री वाला कैसे बना डॉन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं