Woman Molested In Bengaluru: आस-पास में कई लोग थे. मैंने लोगों को रोका, मदद के लिए चीखी-चिल्लाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. ये कहना है कि बेंगलुरु में छेड़छाड़ की शिकार हुई एक महिला का. बुधवार देर रात 30 अप्रैल को बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में इको वर्ल्ड के पास महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. उस समय वहां कई लोग मौजूद थे. शुक्रवार को एनडीटीवी ने पीड़िता से बातचीत की. जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.
मराठाहल्ली इलाके में इकोवर्ल्ड में हुई थी छेड़छाड़ की घटना
छेड़छाड़ की घटना को याद करते हुए पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे वह मराठाहल्ली इलाके में इकोवर्ल्ड में टहल रही थी, तभी उसे अपनी पीठ पर बहुत जोरदार चोट महसूस हुई. लगा किसी ने तेज थप्पड़ मारा है. मैं हैरान थी. मुझे लगा कि शायद कोई लापरवाही से गाड़ी चला रहा है. लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से वही हुआ, इस बार चोट पहले से भी तेज थी. अब मुझे यकीन हो गया कि कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मैंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हेल्प नहीं की
पीड़िता ने आगे बताया कि मैंने पलटकर देखा तो पाया वह आदमी फिर से मेरी ओर आ रहा था. मैंने मदद के लिए चिल्लाया, वहां बहुत सारे लोग थे, यह हमेशा चहल-पहल वाला इलाका रहता है. मैंने लोगों से मदद माँगी, मैंने ऑटो चालकों को रोका, मैंने दूसरों को रोका. लेकिन कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया, यह सबसे आश्चर्यजनक बात है.
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत, चल रही जांच
महिला ने आगे बताया कि इसके बाद वह इकोवर्ल्ड के सुरक्षा बूथ पर गई, जहां उसे सहायता मिली. गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया और पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से मामले की जाँच की. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है. मैं उम्मीद कर रही हूँ कि वह आदमी पकड़ा जाएगा. मेरे साथ ऐसा हुआ है, और अगर उस आदमी को छूट मिल जाती है, तो वह दूसरों के साथ भी ऐसा कर सकता है.
भीड़ का मौन रहना, समाज की बड़ी खामी
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74 ( महिला पर हमला करने का अपराध ) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए फिलहाल जांच जारी है. इस घटना में पीड़िता का कहना है कि भीड़ के सामने कोई मनचला एक महिला को छेड़ रहा है, वो मदद के लिए चीख रही है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा. यह इस दौर के समाज की एक बड़ी खामी.
शुक्रवार को एनडीटीवी से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बात करने के लिए इसलिए आगे आई है क्योंकि वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि महिलाएं और आम लोग ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं ताकि अपराधियों को छूट न मिल सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं