Dulha Mandir Servant Fight: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Muradabad) जिले के मझोला थाना इलाके के डिंडोरा गांव से एक मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह के दौरान हो रही पूजा को कैमरे में रिकॉर्ड करने की बात को लेकर दूल्हा और मंदिर के सेवादार (Temple Servant) के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट के दौरान दोनों के सहित कुल आठ लोग लहूलुहान हो गए. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
किस बात से शुरू हुआ विवाद?
दूल्हा और मंदिर के सेवादार के बीच हुई मारपीट मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कैमरामैन के मंदिर में जूते पहनकर जाने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना में मंदिर के सेवादार और दूल्हा सहित 8 लोग मारपीट में लहूलुहान हो गए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ये भी पढ़ें :- क्या है संथारा? जानिए जैन धर्म में स्वैच्छिक मृत्यु तक उपवास की प्रथा के बारे में
दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद घायल सेवादार का आरोप है कि टोकने पर वहां रखे लोहे की रॉड से दुल्हा और उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया. वहीं, दूल्हे का आरोप है कि कैमरामैन के जूते पहनकर मंदिर की अंतिम पहरी पर चढ़ने से नाराज दबंग सेवादार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी.
ये भी पढ़ें :- यूपी में अलीगढ़ के पनेठी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं