बेंगलुरु के कमलानगर में एक हाई-राइज़ बिल्डिंग को जल्द ही गिरा दिया जाएगा क्योंकि पिछली रात यहां के निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि बिल्डिंग झुक गई (bengaluru building tilted) है. पश्चिमी बेंगलुरु में स्थित इस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है. घटनास्थल पर फायर और इमरजेंसी सेवा के अधिकारी मौजूद थे. पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. अधिकारियों ने बिल्डिंग के झुक जाने के पीछे भारी बारिश और बिल्डिंग की कमजोर नींव को बताया है.
बता दें कि बीते सोमवार को बेंगलुरु में भारी बारिश दर्ज की गई थी, जिससे शहर भर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. इसके पहले रविवार को भी जबरदस्त तेज बारिश हुई थी. उस दिन कई जगहों पर पेड़ गिर गए थे और घरों में पानी घुस गया था. अधिकतर जगहों पर जलजमाव देखा गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ऐसा जलजमाव हुआ था कि कुछ यात्री टर्मिनल गेट तक पहुंचने के लिए एक ट्रैक्टर का सहारा लेते दिखाई दिए थे. केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पानी में डूबी हुई थी और कई सारे यात्री भटकते नजर आए थे.
बता दें कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ बिल्डिंगें गिर गई हैं. अभी पिछले हफ्ते गुरुवार को कस्तूरी नगर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी. वहीं 27 सितंबर को लक्कासंद्रा इलाके में एक 70 साल पुरानी बिल्डिंग भहरा गई थी. इस घटना में 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था.
बेंगलुरु के नगर नगर आयुक्त गौरव गुप्ता ने ज़ोनल कमिश्नरों से एक समिति का गठन करने को कहा है, जो ऐसी बिल्डिंगों की पहचान करेंगी, जो इन मामलों में खतरनाक हो सकती हैं या जिनको कानून का उल्लंघन करते हुए बनाया गया है.
Video : बेंगलुरू के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों में भरा पानी, यात्रियों को लेनी पड़ी ट्रैक्टर की मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं