बेंगलुरु के कस्तूरी नगर में गुरुवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जो एक पखवाड़े में इस तरह की तीसरी घटना है. अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. सुबह-सुबह इमारत झुकी हुई दिखाई दी, तो वहां रह रहे लोगों को ठीक समय पर फ्लैटों को खाली करने के लिए कह दिया गया था. इमारत के आठ फ्लैटों में से केवल तीन में ही लोग रह रहे थे.
इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों को इलाके से भागते देखा गया. नगर निकाय और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. मलबे को हटाया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि खराब नींव के कारण इमारत इस कगार पर पहुंची.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेंगलुरु के म्युनिसिपल कमिश्नर गौरव गुप्ता ने जोनल कमिश्नरों को ऐसी इमारतों को चिन्हित करने के लिए कहा था. उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि खतरनाक इमारतों का पता लगाने के लिए समितियों का गठन करें. इसमें वो इमारतें भी शामिल थीं, जो कानून का उल्लंघन करके बनाई गई हैं.
27 सितंबर को बेंगलुरू के लक्कासंद्रा इलाके में 70 साल पुरानी एक इमारत के गिरने से करीब 50 लोग बाल-बाल बचे थे. बुधवार को बेलागवी गांव में भारी बारिश के कारण एक इमारत ढह जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं