विज्ञापन

बंगाल में प्रचंड जीत के बाद BJP ने जारी किया ‘विक्ट्री वीडियो’

बीजेपी ने बंगाल  का विक्ट्री वीडियो जारी किया गया है.  इस वीडियो में कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है. उगते हुए सूरज से लेकर बीजेपी का झंडा लहराकर जश्न तक इस वीडियो में विजय यात्रा दिखाई गई है. 

बंगाल में प्रचंड जीत के बाद BJP ने जारी किया ‘विक्ट्री वीडियो’
बीजेपी ने जारी किया बंगाल विक्ट्री वीडियो.
  • बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता समाप्त कर इतिहास रचा है
  • पार्टी ने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत के बाद बंगाल में बड़ी जीत हासिल की है, जो आसान नहीं थी
  • बीजेपी ने बंगाल की विजय यात्रा दिखाने वाला एक वीडियो जारी किया है जिसमें कमल के खिलता दिखाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बंगाल में बंपर जीत के बाद बीजेपी का जोश हाई है. पार्टी ने 207 सीटें जतकर इतिहास रच दिया है. इस जीत की कल्पना ममता बनर्जी ने कभी नहीं की होगी. उनकी 15 साल की सत्ता को बीजेपी ने एक झटके में उखाड़ फेंका. बंगाल में जीत के बाद बीजेपी की खुशी का ठिकाना नहीं है. ये जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी. इसके लिए पार्टी ने जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत की थी, तब जानकर ये बंगाल की जीत बीजेपी को नसीब हुई है.

अब बीजेपी ने बंगाल का विक्ट्री वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है. उगते हुए सूरज से लेकर बीजेपी का झंडा लहराकर जश्न तक इस वीडियो में बीजेपी की विजय यात्रा दिखाई गई है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- पल्टेचे एइबर, एलो बीजेपी सोरकर!!

खास बात यह है कि इस वीडियो की शुरुआत में कमल की कली से उसके खिलने तक का सफर दिखाया गया है. हर कोई बीजेपी की बंगाल जीत का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है. कैसे कमल के फूल पर बटन दबाकर राज्य के लोगों ने बीजेपी की सरकार बनाई ये भी वीडिया में दिखाया गया है. टीएमसी के गुंडा राज से राहत से लेकर महिलाओं के आगे बढ़ने तक, हर एक चीज की झलक इस बखूबी दिखाई गई है. बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी पर कैसे भरोसा जताया, उनकी रैलियों में भारी भीड़ के जरिए ये दिखाया गया है. बीजेपी की जी तोड़ मेहनत के बादबंगाल में कमल खिलने तक का सफर बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर रचा इतिहास

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 206 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. तृणमूल कांग्रेस केवल 81 सीटें जीत सकी. इस बार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखी ई. दोनों दलों काफी फूंक-फूंक कर कदम रखा. बीजेपी की इस जीत का सेरा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के सिर पर बंधा है. पीएम मोदी ने विजय भाषण के दौरान खुद अपनी माला नितिन नबीन को पहनाई थी. सुवेंदु अधिकारी की जमीनी मेहनत और आक्रमक रुख ने भी चुनाव परिणाम को बीजेपी के हमल में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई. वहीं पीएम मोदी की झालमूड़ी तो सुपरहिट हो गई. 

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की वो पांच सीटें जहां सबसे कम वोटों से हुई हार-जीत, बीजेपी के हिस्से में आई इतनी सीटें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com