विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की वो पांच सीटें जहां सबसे कम वोटों से हुई हार-जीत, बीजेपी के हिस्से में आई इतनी सीटें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. आइए हम आपको उन पांच सीटों के बारे में बताते हैं, जहां हार जीत का फासला 1000 से कम वोटों का रहा और इसमें से कितनी सीटें बीजेपी ने जीती हैं.

पश्चिम बंगाल की वो पांच सीटें जहां सबसे कम वोटों से हुई हार-जीत, बीजेपी के हिस्से में आई इतनी सीटें
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी 206 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. वहीं पिछले 15 साल बंगाल में सरकार चला रही तृणमूल कांग्रेस केवल 81 सीटें जीत पाई. इस बार का मुकाबला दोनों दलों के लिए कांटे का रहा. इस वजह से दोनों दलों काफी फूंक-फूंक कर कदम रखा. यह चुनाव परिणाम में नजर आया. अगर हम सबसे कम अंतर वारी हार-जीत की बात करें तो केवल पांच सीटों पर ही यह फासला 1000 हजार वोटों से कम का रहा. वहीं केवल नौ सीटें ही ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर दो हजार वोटों को रहा. आइए जानते हैं उन पांच सीटों के बारे में जहां हार-जीत का अंतर सबसे कम रहा. यहां खास बात यह रही है कि इन सभी नौ सीटों में से सात बीजेपी और दो तृणमूल कांग्रेस ने जीती हैं. वहीं एक हजार वोटों से कम अंतर वाली सभी पांच सीटें बीजेपी ने जीती हैं. 

पश्चिम बंगाल में किस सीट पर हुई सबसे कम वोटों से हार-जीत

पश्चिम बंगाल में जिन पांच सीटों पर सबसे कम वोटों से हार-जीत का फैसला हुआ, वो सभी सीटें बीजेपी ने जीती हैं. इन सीटों में पहले स्थान पर राजरहाट न्यू टाउन सीट है. वहां बीजेपी के पीयूष कोंडिया ने तृणमूल कांग्रेस के तापस चटर्जी को 316 वोटों के अंतर से हराया.

वहीं सतगछिया में बीजेपी के अग्निश्वर नासकर ने तृणमूल कांग्रेस की शोमाश्री बेतल को 401 वोटों के अंतर से हराया. इसी तरह से रानिया सीट पर बीजेपी के बीजेपी के सुभाष पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस की मंदिरा दलूई को 834 वोटों से मात दी. 

इसी तरह से जंगीपारा में बीजेपी के प्रसेनजीत बाग ने तृणमूल कांग्रेस के स्नेहाशीष चक्रवर्ती को 862 वोटों से हराया तो इंडस में बीजेपी के निर्मल कुमार धारा ने तृणमूल कांग्रेस के श्यामली रॉय बागडी को 900 वोटों से हराया. 

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, जानें पश्चिम बंगाल में अब कैसे बनेगी नई सरकार

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election 2026, TMC, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com