विज्ञापन

दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, मोदी कैबिनेट की मंजूरी

PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' विकसित करने को मंजूरी दे दी है.

दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम को मंजूरी
NDTV
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में युगे युगीन भारत म्यूजियम के विकास को मंजूरी दी
  • इस परियोजना पर3230 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत खर्च होगी और यह विश्व का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा
  • म्यूजियम का क्षेत्रफल लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर होगा और इसमें भारत की सभ्यता की निरंतरता प्रदर्शित होगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम' के विकास को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को इसकी मंजूरी दी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 3,230 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है.

कैबिनेट नोट के मुताबिक, 'युगे युगीन भारत म्‍यूजियम' की परिकल्पना एक ऐतिहासिक सभ्यतागत संग्रहालय के रूप में की गई है, जो भारत की सभ्यतागत विरासत की निरंतरता, विविधता और समृद्धि को उसकी मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के समग्र चित्रण के माध्यम से प्रदर्शित करेगा.

क्या है युगे युगीन भारत म्‍यूजियम?

  • युगे युगीन भारत संग्रहालय विश्व में सबसे बड़े डिस्‍पले क्षेत्र वाला संग्रहालय होगा.
  • लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर के प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र में इसे विकसित किया जा रहा है.
  • इसका विकास ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर के अनुकूली पुनः उपयोग के माध्यम से किया जाएगा.
  • इस दौरान इन भवनों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत के महत्व को संरक्षित रखते हुए इन्हें एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा.

पिछले ही हफ्ते, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा था कि युगे युगीन म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा.

विवेक अग्रवाल के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के आधार पर इसे तैयार किया जा रहा है. नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की गैलरीज में भारत की सिविलाइजेशन जर्नी को दर्शाया जाएगा. जो भी व्यक्ति इस म्यूजियम में आएगा उसे भारत की सभ्यता की पूरी समझ हो जाएगी. अलग-अलग देश में जो म्यूजियम है उनका कॉन्सेप्ट अलग है. फ्रांस के Louvre  और ब्रिटिश म्यूजियम में दुनिया के अलग-अलग सिविलाइजेशन के बारे में तथ्यों को प्रदर्शित किया गया है. लेकिन युगे युगीन म्यूजियम में भारत की सभ्यता की कन्टीन्यूटी को दर्शाया जाएगा. यह एक यूनिक म्यूजियम होगा जो भारत की सभ्यता की पूरी यात्रा को दर्शाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया है कि इस नए म्यूजियम को दिसंबर 2028 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाए.  विवेक अग्रवाल ने एनडीटीवी से कहा, "हमारी कोशिश होगी कि अगले साल से एक-एक गैलरी करके हम ओपन करना शुरू करेंगे. अगले वर्ष के मध्य तक हम इसका एक हिस्सा ओपन कर देंगे. धीरे-धीरे जैसे ऐसे गैलरीज डेवलप होगी म्यूजियम को हम ओपन करते जाएंगे. पहले नॉर्थ ब्लॉक में पहले काम शुरू हुआ है, इसीलिए पहले नॉर्थ ब्लॉक खुलेगा, फिर साउथ ब्लॉक को खोला जायेगा. 

प्रधानमंत्री ने 18 मई 2023 को युगे युगीन भारत संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें | 'वो नजरें फेर लेते हैं, आंखें मिलाने से बचते हैं'.. पीएम मोदी से मुलाकात पर सोनिया गांधी का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Yuge Yugeen Bharat Museum, Yuge Yugeen Bharat National Museum, Museum, North Block News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com