- राष्ट्रपति ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में नवी मुंबई को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत पुरस्कार प्रदान किया
- नवी मुंबई ने सुपर क्लीन सिटी श्रेणी में भी शीर्ष स्थान हासिल कर सफाई और कचरा प्रबंधन में उत्कृष्टता दिखाई
- इंदौर को मेंटर सिटी श्रेणी में रखा गया, यह शहर अन्य शहरों को स्वच्छता प्रबंधन में मार्गदर्शन प्रदान करता है
देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई रैंकिंग में महाराष्ट्र की नवी मुंबई ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई महानगरपालिका ने देशभर के 4,751 शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवी मुंबई महानगरपालिका को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत शहरों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया.
‘सुपर क्लीन सिटी' श्रेणी में भी नंबर वन
नवी मुंबई ने केवल राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में ही नहीं बल्कि ‘सुपर क्लीन सिटी' श्रेणी में भी देश में पहला स्थान हासिल किया. शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था, प्रभावी कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर लगातार किए गए प्रयासों को इस उपलब्धि का आधार माना जा रहा है.

महाराष्ट्र के लिए गर्व का क्षण
नवी मुंबई की इस सफलता को महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस मौके पर शहर के स्वच्छता कर्मचारियों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों की सराहना की गई. उनके सामूहिक प्रयासों से नवी मुंबई लगातार देश के सबसे साफ शहरों में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही है.
Congratulations Maharashtra! Navi Mumbai Honoured as India's Cleanest City at the Swachh Survekshan Awards 2025-26! 🏆 At the 'Swachh Survekshan Awards 2025-26', held today in New Delhi, Navi Mumbai was honoured as India's Cleanest City. The awards were presented at the hands of Honourable President Smt. Droupadi Murmu Ji. 🏆 Navi Mumbai – 1st in the Country in the ‘Super Clean City' Category under Swachh Survekshan 2025–26 🏆 Vita (Dist.Sangli) – 1st among Cities with a Population of 20,000–50,000 🏆 Panchgani (Dist. Satara) – 2nd among Cities with a Population Below 20,000. 🏆 Ratnagiri – 3rd in the Swachh Coastal Town category. 🏆 Pimpri-Chinchwad – Recognised as State First Swachh City of Maharashtra. Heartiest congratulations to all five cities of Maharashtra, their dedicated Swachhata Warriors, officers, employees and the departments whose collective efforts have contributed to this achievement! महाराष्ट्राचे अभिनंदन! स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 मध्ये नवी मुंबईला मिळाला देशातील सर्वात स्वच्छ शहराचा सन्मान! भारताच्या महामहिम राष्ट्रपती मा. श्रीमती द्रौपदी मुर्मूजी यांच्या हस्ते, नवी दिल्ली येथे आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26' अंतर्गत महाराष्ट्रातील नवी मुंबई शहराला देशातील सर्वात स्वच्छ शहराचा सन्मान मिळाला. 🏆नवी मुंबई -स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत 'सर्वोत्तम स्वच्छ शहर' श्रेणीत देशात प्रथम स्थान 🏆विटा (जि. सांगली) - 20,000 ते 50,000 लोकसंख्या असलेल्या श्रेणीत प्रथम स्थान 🏆पाचगणी (जि. सातारा) - 20,000 पेक्षा कमी लोकसंख्या असलेल्या श्रेणीत द्वितीय स्थान 🏆रत्नागिरी शहर - स्वच्छ कोस्टल टाऊन श्रेणीत तृतीय स्थान 🏆पिंपरी चिंचवड - स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ महाराष्ट्र या यशात मोलाचे योगदान देणाऱ्या महाराष्ट्रातील 5 शहरांचे, तेथील स्वच्छता वॉरियर्सचे, अधिकारी-कर्मचारी तसेच संबंधित विभागांचे मनःपूर्वक अभिनंदन! @rashtrapatibhvn @mlkhattar @tokhansahu_bjp #Maharashtra #PresidentOfIndia #SwachhSurvekshan2026
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 11, 2026
दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?
राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में नवी मुंबई पहले स्थान पर रही. गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा. इन शहरों का मूल्यांकन सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और नागरिक सुविधाओं के आधार पर किया गया. इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में नदी किनारे बसे शहरों, समुद्री तटीय क्षेत्रों और पहाड़ी शहरों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गईं. मध्य प्रदेश के रीवा को सबसे स्वच्छ नदी तटीय शहर का सम्मान मिला जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया.

मेंटर सिटी सूची में शामिल हुआ इंदौर
लगातार कई वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर इस बार मेंटर सिटी श्रेणी में रखा गया. इस श्रेणी में ऐसे शहरों को शामिल किया जाता है जो दूसरे शहरों को स्वच्छता प्रबंधन में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करते हैं. इस सूची में अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का यह दसवां संस्करण था. इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई. अभियान का उद्देश्य केवल शहरों को साफ रखना नहीं बल्कि नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना भी है.
यह भी पढ़ें | मुंबई एयरपोर्ट का 91 फीसद इंटरनेशनल ट्रैफिक रहेगा बेअसर, टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं