विज्ञापन

3 किलो चांदी का कमल... बंगाल की जीत पर PM मोदी को बीजेपी कार्यकर्ता की खास गिफ्ट

जम्मू के बीजेपी कार्यकर्ता और ज्‍वेलर रिंकू चौहान ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए चांदी का कमल बनाया है.

3 किलो चांदी का कमल... बंगाल की जीत पर PM मोदी को बीजेपी कार्यकर्ता की खास गिफ्ट
  • बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर जम्मू के ज्वेलर रिंकू चौहान ने PM मोदी को चांदी का कमल भेंट किया है
  • रिंकू चौहान ने 15 साल तक बंगाल में भाजपा की जीत का इंतजार किया और दो महीने मेहनत से चांदी का कमल बनाया
  • यह चांदी का कमल भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक है, इसे पीएम मोदी को भेंट करने के लिए तैयार किया गया है
जम्‍मू:

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का इंतजार सालों से पार्टी का हरर कार्यकर्ता कर रहा था. अब बंगाल में जब भगवा लहरा गया है, तो कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. जम्मू के बीजेपी कार्यकर्ता और ज्‍वेलर रिंकू चौहान ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए चांदी का कमल बनाया है. रिंकू चौहान ने बताया कि उन्होंने 'बंगाल में कमल खिलने' का 15 साल तक इंतजार किया. 

PM मोदी को कुछ खास भेंट करना चाहते थे...

रिंकू चौहान ने बंगाल में बीजेपी की जीत को यादगार बनाने के लिए दो महीने तक रात-दिन मेहनत की और तीन किलो चांदी को भाजपा के पार्टी चिन्ह का रूप दिया है. चौहान ने कहा, "यह चांदी का कमल मेरे जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं के दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रतीक है. हम प्रधानमंत्री मोदी को कुछ खास भेंट करना चाहते थे, जो इस जीत के पीछे प्रेरणा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के पार्टी चिन्ह से बेहतर कुछ नहीं हो सकता."

कई बार खाना भी भूल जाते

रिंकू की पत्नी अंजली चौहान इस कृति के पीछे की उनकी लगन को याद करते हुए बताती हैं, "कई बार तो वह रात का खाना भी भूल जाते थे. वह इस चांदी के कमल को बनाने में इतने मग्न रहते थे." वह बताती हैं कि कैसे रिंकू ने हर छोटी से छोटी बात पर अपना दिल लगा दिया. नतीजा एक बेहद खूबसूरत, बारीकी से गढ़ा हुआ चांदी का कमल है, जो पूरी तरह से हाथ से बनाया गया है. चौहान को अब उम्मीद है कि यह श्रद्धांजलि या तो प्रधानमंत्री के आवास पर या भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में स्थापित की जाएगी, ताकि पश्चिम बंगाल में पार्टी की उल्लेखनीय जीत की याद दिलाई जा सके. 

ये भी पढ़ें :- ममता बनर्जी की हार पर खुशी मना रहे कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी ने चेताया, बोले- "आज TMC कल कोई दूसरी पार्टी..."

बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों से अधिक समय तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही. 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 196 है. सोमवार को 293 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए गए. दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान निर्धारित है, जैसा कि भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की थी. इस सीट के लिए मतगणना 24 मई को होगी. सोमवार को घोषित परिणामों में भाजपा ने 206 सीटें हासिल कीं, जो तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे है, जिसे केवल 81 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने दो सीटें, सीपीआई (एम) ने एक सीट जीती, जबकि एआईएसएफ और आम जनता उन्नयन पार्टी ने क्रमशः एक और दो सीटें हासिल कीं.

ये भी पढ़ें :-बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की कथा कैसे लिखी गई, आरएसएस ने कैसे दिया योगदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal BJP, PM Modi, Mamata Banerjee Defeat, West Bengal Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com