बिहार के जहानाबाद में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ (Baba Siddheshwar Nath) के मंदिर में अचानक से मची भगदड़ की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं. जबकि इस हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं. सावन के चौथे सोमवार के चलते सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ सोमवार देर रात से ही लगी हुई थी. यह घटना सोमवार को रात करीब 1:00 बजे घटित हुई. बताया जा रहा है कि फूलवाले के बीच कहासुनी हुई. इस दौरान उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज की गई. इसके बाद मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई.

जहानाबाद के नगर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “मंदिर में भगदड़ मचने के कारण कुछ लोग दब गए, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि 35 लोग घायल हो गए.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

जदयू के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “मंदिर में भदगड़ की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचे तो पता चला कि लगभग 7 लोगों की मौत हो गई. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.”
बचाव कार्य जारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात से ही मंदिर में भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और इसके बाद सोमवार तड़के वहां भगदड़ मच गई. फिहाल पुलिस ने सभी 7 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चल रहा है.
बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा
— NDTV India (@ndtvindia) August 12, 2024
बिहार के जहानाबाद में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में अचानक से मची भगदड़ की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस हादसे में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं. सावन के दौरान इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता हैं और दूर-दूर से लोग… pic.twitter.com/S5vX4PW9Ya
घायलों का स्थानीय मखदुमपुर और सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि भगदड़ में उनकी एक महिला रिश्तेदार की मौत हो गई है. ये प्रशासन की कमी थी जिसके कारण ऐसा हुआ. वहां मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि प्रशासन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) के लोगों को सुरक्षा के लिए तैनात किया था और इन्होंने लाठी का प्रयोग भक्तों पर किया. जिसके कारण लोग भागने लगे और कुछ लोग गिर गए. ये पूरी तरह से प्रशासन की गलती है.

जबकि एक अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर के पास फूल बेचने वाले एक माली से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद लाठीचार्ज की गई और भगदड़ हो गई. भगदड़ में 50 से 60 लोग घायल हो गए जबकि 7 की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शी की माने तो मौके पर प्रशासन की टीम नहीं थी. पुलिस प्रशासन की लापरवाही से यह घटना घटी है.
बाबा सिद्धनाथ मंदिर में हुई भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "सावन के महीने में भगवान शिव भक्तों की संख्या बढ़ गई है और लोगों में भगवान को जल चढ़ाने और दर्शन करने की जल्दी है. भीड़ बढ़ने की वजह से मंदिर में एक साथ जाने और निकलने की वजह से ये घटना घटी, वहां व्यवस्था तो थी लेकिन लोगों में सब्र की कमी थी मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह भगवान के दर्शन और जल चढ़ाए लेकिन सावधानी से करें. मैं मृतक के परिवरों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, भगवान उन्हें ये कष्ट सहने की शक्ति दें,"
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, कार ट्रक से टकराई, 5 छात्रों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं