विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

Ram Mandir Live Updates : अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सारी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं. रामलला की मूर्ति गर्भगृह के अंदर पहुंचाई जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया के तहत कल रामलला की मूर्ति को विवेक सृष्टि भवन से लाकर राम मंदिर के गर्भगृह में रखा गया. आज उसे तय स्थान पर स्थापित किया जाएगा. आज शाम में तीर्थ पूजन और जल यात्रा समेत कई और पूजा-पाठ के कार्यक्रम संपन्न होंगे.

पीएम मोदी ने आज रामजन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही पीएम ने दुनियाभर में भगवान राम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी जारी की. 48 पेज की इस किताब में 20 देशों के टिकट हैं. वहीं पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं. इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, शबरी, जटायु और केवराज शामिल हैं.

इससे पहले बुधवार को भी गर्भगृह में मूर्ति के पहुंचने के बाद पूजा-पाठ का विशेष दौर चला. इससे पहले बुधवार को प्रतीकात्मक मूर्ति का अयोध्या के कुछ हिस्से में भ्रमण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ.  पहले प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ पूरे नगर भ्रमण का कार्यक्रम था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में बदलाव हुआ और भ्रमण कार्यक्रम को कुछ हिस्सों तक ही सीमित कर दिया गया. इस बीच अयोध्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. एक तरफ हजारों लोगों के लिए इंतज़ाम किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ़ विधि-विधान से पूजा अनुष्ठान चल रहा है...

Ram Temple Live Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ram Temple, Ayodhya Ram Temple, Ramlala Pran Pratishtha, Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com