बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी थाने में अतुल सुभाष के पिता ने अपने पोते की बरामदगी और कस्टडी की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पवन मोदी की शिकायत पर जिला पुलिस ने वैनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की है. पवन मोदी ने कहा कि यदि हमें हमारा पोता वापस नहीं मिला तो मेरा पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा.
अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी की शिकायत के बाद समस्तीपुर के वैनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. वैनी थाने के प्रभारी आनंद शंकर गौरव ने बताया कि यह मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से जुड़ा हुआ है, इसलिए आवेदन और एफआईआर को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस को भेज दिया गया है. गौरव ने कहा कि जौनपुर पुलिस मामले को देखेगी, क्योंकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इधर, पवन मोदी ने अपने 2 वर्षीय पोते से न मिल पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मोदी ने कहा कि मैंने अपने पोते को एक बार वीडियो कॉल के जरिए देखा है. मैं बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं और मुझे संदेह है कि बच्चा खतरे में हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका सबसे बड़ा डर यह है कि बच्चे को खतरा हो सकता है.
34 साल के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी. मरने से पहले अतुल सुभाष ने करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंहानिया और चाचा ससुर सुशील सिंहानिया पर हैरेसमेंट, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. उन्होंने 24 पन्ने का सुसाइड नोट भी अपने दोस्तों और परिवार को सर्कुलेट किया था. इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया. फिलहाल सभी ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. जबकि निकिता के चाचा फरार चल रहे हैं.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं