विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

सड़क किनारे खड़े लोगों पर ट्रक चढ़ा, कम से कम चार लोगों की मौत

हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

सड़क किनारे खड़े लोगों पर ट्रक चढ़ा, कम से कम चार लोगों की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखीमपुर खीरी (उप्र):

शहर कोतवाली क्षेत्र के पांगी गांव के पास शनिवार की शाम खीरी-बहराइच राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की.

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में चार से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य के घायल होने की खबर है. उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. साहा ने कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -
-- MP की शिवराज सरकार अब शुरू करेगी 'लाडली बहना योजना', हर महिला के खाते में आएगी इतनी राशि..
-- विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : सुखजिंदर सिंह रंधावा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhimpur Khiri, Road Accident, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com