Viral News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 13 साल के एक लड़के की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चलाते वक्त हादसे में मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने बच्चे के माता-पिता पर केस दर्ज कर लिया.
69 KMPH की स्पीड पर थी बाइक
पीपल डॉट कॉम ने लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि यह हादसा 7 मई को हुआ था. 13 साल का बेन्सन गुयेन अपनी ई-बाइक से कहीं जा रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ा. वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराया और उछलकर खंभे से जा टकराया. लाइफ360 ऐप के डेटा से पुलिस ने पता लगाया कि हादसे के वक्त बेन्सन की E-Ride Pro SS 2.0 E-Moto 69 किलोमीटर प्रति घंअे की रफ्तार से दौड़ रही थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लोगों ने एक पहिए पर बाइक चलाते देखा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे से ठीक पहले बेन्सन को एक पहिए पर बाइक चलाते देखा गया था. उसने रेड लाइट भी जंप की थी. इन्हीं सब वजहों से पुलिस ने बेन्सन के 56 वर्षीय पिता वू थान गुयेन और उसकी 49 वर्षीय मां हांग कुक थी गुयेन पर बच्चे की जान खतरे में डालने और उसे गलत रास्ते पर ले जाने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया.
'पावरफुल बाइक बनी मौत की वजह'
इस मुकदमे की एक वजह कुछ समय पहले दी गई पुलिस की वो चेतावनी भी है, जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया था. दरअसल, पुलिस ने पहले ही बेन्सन के माता-पिता को उसके गलत ड्राइविंग के बारे में बताया था. लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने उसे और ज्यादा पावरफुल बाइक दिला दी, जो उसकी मौत की वजह बन गई.
क्या कहते हैं नियम और अधिकारी?
ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने कहा कि जब माता-पिता अपनी जिम्मेदारी निभाने से भागते हैं और इसका नतीजा किसी भयानक त्रासदी के रूप में सामने आता है, तो उन्हें जवाबदेह ठहराने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता. अभियोजकों के मुताबिक, सड़कों पर ई-मोटरसाइकिल चलाने के लिए एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, नंबर प्लेट, बीमा और जरूरी सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है, जो इस मामले में पूरी तरह नदारद थे.
ई-बाइक बन रही है जानलेवा शौक
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑरेंज काउंटी में जनवरी से अब तक ऐसे कई माता-पिता पर केस दर्ज हो चुके हैं, जिन्होंने अपने नाबालिग बच्चों को गैरकानूनी तरीके से ई-बाइक चलाने दी. एक मामले में 11 साल के बच्चे की ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसमें उसकी हड्डियां टूट गईं और खून बहने लगा. इस केस में भी पिता पर मुकदमा हुआ. वहीं, एक अन्य घटना में 14 साल के लड़के ने ई-बाइक से 81 साल के एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस मामले में लड़के की मां पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले चार सालों में दक्षिणी कैलिफोर्निया में ऐसे मामलों में 430% का उछाल आया है और पूरे अमेरिका में इससे 125 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
यह भी पढ़ें | शाहिद कपूर की 'फर्जी' देखकर राजस्थान में नकली नोट छापने लगे 6 लड़के, चीन की वेबसाइट से मंगवाया कागज
यह भी पढ़ें | नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- 'सब वसूल हो गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं