Madhya Pradesh News : लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली लक्ष्मी योजना-2 के बाद मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना योजना शुरू करेगी. इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार 1 हजार रुपए महीना देगी जबकि महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा "आज नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर मैं कहना चाहता हूं कि अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी, अब लाड़ली बहना योजना बनाई जाएगी. हमारी जो गरीब बहनें हैं, निम्न- मध्यम वर्ग की बहनें हैं, वे चाहे किसी भी जाति की हों, पंथ की हों, बहनें तो बहनें हैं. जो सामान्य वर्ग की हों, पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति की हों, जनजाति हों, बहनों में कैसा भेद. ऐसी बहनों को अब 1 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे. हर साल 12 हजार रुपये दिए जाएंगे."
उन्होंने बताया कि पात्र परिवार के खाते में हर माह 1000 रुपए डाले जाएंगे ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें. इस योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं