दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को आरोप लगाया कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने अपना पैसा 'स्विस बैंक' (Swiss Bank) में रखा है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आने पर वापस लाएगी. उन्होंने पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक, राज्य के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण का भी वादा किया. इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सभी के लिए “मुफ्त और असीमित” स्वास्थ्य सेवाओं का भी आश्वासन दिया. उल्लेखनीय है कि दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं.
राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा सरकार की एक खुफिया जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत कर राज्य में सरकार बनाने वाली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर और जूनागढ़ में दो रैलियों को संबोधित किया.
केजरीवाल ने गुजरात के सभी निवासियों को उनकी वित्तीय स्थिति के इतर दवाएं, चिकित्सकीय जांच और सर्जरी सहित मुफ्त और असीमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का वादा किया.
केजरीवाल ने जूनागढ़ में कहा, “हम पूरे गुजरात में 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे. अमीर हों या गरीब, गुजरात के लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा. सब कुछ मुफ्त होगा, चाहे वह दवा हो, जांच हो या ऑपरेशन, भले ही इसकी लागत 20 लाख रुपये हो.”
उन्होंने कहा कि यदि 'आप' सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के निजी विद्यालयों का भी 'ऑडिट' किया जाएगा. इन विद्यालयों द्वारा एकत्र किया गया अतिरिक्त पैसा लोगों को लौटाया जाएगा.
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने स्विस बैंक में अपना अवैध पैसा रखा है.
आप नेता ने कहा, “जब जनता कुछ मांगती है, तो वह (भाजपा सरकार और नेता) कहते हैं कि पैसा नहीं है. वे विभिन्न करों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा करते हैं तो पैसा कहां चला जाता है? यह स्विस बैंक में जाता है. उनमें से प्रत्येक के पास 10 से अधिक बंगले हैं. इन नेताओं ने बहुत अधिक संपत्तियां खड़ी कीं हैं.”
केजरीवाल ने कहा, “अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह किसी भी मंत्री या विधायक को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होने देगी. हम स्विस बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाएंगे.”
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म कर पैसे बचाएगी और बिजली मुक्त करेगी.
ये भी पढ़ेंः
* सड़कों पर चलते पाए जाने वाले पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा: दिल्ली सरकार
* अरविंद केजरीवाल को डिनर का न्योता देने वाले ऑटो ड्राइवर का यू-टर्न, कहा - 'मैं तो PM मोदी का फैन हूं'
* शाहरुख समेत 4 हस्तियों को राहत, ऑनलाइन गेम्स के प्रचार से रोके जाने संबंधी याचिका HC ने की खारिज
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पेश किया 'विंटर एक्शन प्लान'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं