उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटर सामग्री से भरी SUV के मामले में सचिन वाजे (Sachin Vaze) की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं. जांच के दौरान NIA के हाथ कई और सबूत आए हैं जोकि हैरान करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक CIU में रहते हुए सचिन वाजे जब संदिग्ध स्कोर्पियो और बम धमकी की जांच कर रहे थे तब ठाणे की अपनी ही सोसायटी के CCTV फुटेज DVR को जब्त कर लिया था. सोमवार को NIA की टीम जब सचिन वाजे के घर जांच के लिए गई तब ये खुलासा हुआ. हैरान करने वाली बात ये है कि उस DVR से फुटेज मिटा दी गई है.
Read Also: एंटीलिया केस: बढ़ सकती हैं सचिन वाजे की मुश्किलें, PPE किट पहने शख्स से सुलझेगी गुत्थी
ऐसे में सवाल उठता है कि कोई जांच अधिकारी अपनी ही बिल्डिंग के CCTV फुटेज क्यों जब्त करेगा? जांच एजेंसी NIA के अधिकारियों के जहन में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन वाजे ने विक्रोली से स्कोर्पियो कार लाकर अपने ही कंपाउंड में तो नही रखवाई थी ? संदेह है कि 25 फरवरी के बाद जब मनसुख से वाजे के सबंध उजागर हुए, क्या तब सबूत मिटाने के लिए तो ऐसा किया. फिलहाल जांच एजेंसी NIA इस संबंध में CIU के API रियाज़ काज़ी से भी पूछताछ कर रही है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Read Also: सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर बोले शिवसेना नेता संजय राउत, वो एक ईमानदार और सक्षम अधिकारी...
बता दें NIA ने 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था. कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं. कार के मालिक एवं ठाणे के रहने वाले कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में भी वाजे की भूमिका सवालों के घेरे में है. हिरेन 5 मार्च को ठाणे जिले में मृत पाए गए थे. वाजे ने 63 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मारा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं