मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी एसयूवी (SUV Found Outside Antilia) के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waje) की गिरफ्तारी के मामले पर संजय राउत (Sanjay Raut) की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवसेना सांसद और प्रवक्ता ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसी की जरूरत को खारिज करते हुए सचिन वाजे को ईमानदार और सक्षम अधिकारी बताया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सचिन एक ईमानदार और सक्षम अधिकारी हैं, जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसमें एक संदिग्ध मौत भी हुई है. मामले की जांच की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस को दी गई है, उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं है.
Read Also: NIA ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया
"I believe Sachin Waze is honest & capable officer. He has been arrested in connection with gelatin sticks that were found. One suspicious death also occurred. It's Mumbai Police's responsibility to investigate the matter. No central team was needed": Sanjay Raut,Shiv Sena
— NDTV (@ndtv) March 14, 2021
(ANI) pic.twitter.com/316hHssnDV
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया. वाजे, दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे.
Read Also: हिरेन मनसुख मौत मामला: विवादों में आए मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का तबादला
वाजे की गिरफ्तारी के मामले पर राजनीतिक बयान भी तेज हो गया है. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सचिन वाजे की नार्को टेस्ट की मांग की है. बताते चलें कि बता दें, कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं