विज्ञापन

कर्नाटक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, फिर पहनाई चप्‍पलों की माला; आंबेडकर के अपमान का आरोप

येलंदूर तालुक स्थित मसानपुरा गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को आंबेडकर की तस्वीर का अपमान करते कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.

कर्नाटक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, फिर पहनाई चप्‍पलों की माला; आंबेडकर के अपमान का आरोप
  • कर्नाटक के मसानपुरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के अपमान के आरोप में युवक की पिटाई कर दी गई.
  • ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खंभे से बांधकर और उसके गले में चप्पलों की माला डालकर अपमानित किया.
  • दलित संगठनों और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से तनाव बढ़ गया. पुलिस शांति बनाए रखने के प्रयास कर रही है.

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के अपमान की कोशिश के आरोप में एक युवक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट और सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करने का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो भी है, जिसमें एक युवक को खंभे से बांधा गया है और उसके गले में चप्‍पलों की माला है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.  

जानकारी के मुताबिक, यह घटना के जिले के येलंदूर तालुक स्थित मसानपुरा गांव की है. ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को आंबेडकर की तस्वीर का अपमान करते कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, लोगों ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और उसके गले में चप्पलों की माला डालकर सार्वजनिक रूप से उसे अपमानित किया गया. 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरू में तेज रफ्तार मर्सिडिज-बेंज डिवाइडर से टकराकर हुई चकनाचूर, महिला दोस्त के साथ युवक की गई जान

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं: ग्रामीण 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी उप्पारा समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिले में इससे पहले भी आंबेडकर की तस्वीरों के अपमान की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 

घटना की खबर मिलते ही दलित संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके चलते तनाव और बढ़ गया. स्थिति को संभालने के लिए येलंदूर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मौके पर शांति बनाए रखने और हालात को और बिगड़ने से रोकने की कोशिश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: मुआवजे में देरी, बागलकोट में किसान ने अधिकारी के मुंह पर मारी चप्पल, नगर विकास प्राधिकरण में हंगामा, Video

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी युवक की पहचान और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Ambedkar Insult Case, Karnataka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com