कर्नाटक के मसानपुरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के अपमान के आरोप में युवक की पिटाई कर दी गई. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खंभे से बांधकर और उसके गले में चप्पलों की माला डालकर अपमानित किया. दलित संगठनों और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से तनाव बढ़ गया. पुलिस शांति बनाए रखने के प्रयास कर रही है.