कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सड़क हादसे में सड़क हादसे में एक युवक और उसकी महिला मित्र की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रिजवान (30) सज्जिया (28) के रूप में हुई है. रिजवान शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे. यह हादसा बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे थाना क्षेत्र के पास सैटेलाइट टाउन रिंग रोड पर हुआ है.
जानकारी के अनुसार, रिजवान अपने क्लाइंट की मर्सिडीज-बेंज कार से देवनहल्ली से लौट रहे थे. कार रिजवान चला रहा था और सज्जिया साथ में थी. तभी होसकोटे के पास एक पुल पर यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.
नाले में गिरा युवक
पुलिस ने बताया कि रिजवान गाड़ी से बाहर छिटककर पास के नाले में गिर गए, जबकि सज्जिया सड़क पर जा गिरी. पुलिस ने लोगों की मदद से नाले से काफी खोजबीन के बाद शव बाहर निकाला.
तेज रफ्तार से हादसे का शक
पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला कि कार तेज रफ्तार में थी. शक है कि इसी वजह से हादसा हुआ है. होसकोटे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, जांच-पड़ताल की और मामला दर्ज कर लिया है. हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- 10.5 लाख की नौकरी छोड़ महिला ने चुनी 8.5 लाख वाली WFH जॉब, वजह जानकर लोग बोले- सही फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं