विज्ञापन

Viral Video: अंडों के आगे दीवार बन गई मां, किसान सामने था लेकिन पक्षी पीछे नहीं हटी, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

टिटहरी चिड़िया का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैक्टर के सामने खड़ी होकर अपने अंडों की रक्षा करती नजर आ रही है. उसकी ममता और बहादुरी ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Viral Video: अंडों के आगे दीवार बन गई मां, किसान सामने था लेकिन पक्षी पीछे नहीं हटी, दिल छूने वाला वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक छोटी-सी पक्षी टिटहरी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

खतरा सामने था, लेकिन मां पीछे नहीं हटी... और यही तस्वीर अब देशभर में लाखों लोगों का दिल जीत रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक छोटी-सी पक्षी टिटहरी (लैपविंग) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने अंडों को बचाने के लिए एक बड़े ट्रैक्टर के सामने डटकर खड़ी हो जाती है. इस भावुक पल ने लोगों को मां के निस्वार्थ प्यार की याद दिला दी. इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां का प्यार किसी एक प्रजाति तक सीमित नहीं है. चाहे वो इंसान हो या फिर पक्षी हो, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर खतरे से लड़ने के लिए हर मां हौसला बनकर खड़ी रहती है. शायद यही वजह है कि अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्रैक्टर के सामने ढाल बन गई चिड़िया

अगर आप भी इंस्टाग्राम चलाते है तो यह रील आपकी फीड में आ गई होगी. अगर अभी तक नहीं आई है तो हम आपको बता दें कि एक खेत के बीचों-बीच चिड़िया ने अपने अंडे दिए हुए हैं. इसी दौरान खेत में काम कर रहा किसान ट्रैक्टर लेकर अंडो की तरफ बढ़ता है. जैसे ही चिड़िया को खतरे का पता चलता है तो वह उड़कर दूर जाने की बजाय अपने पंख फैलाकर अंडों के सामने खड़ी हो जाती है. मानो वह कह रही हो कि पहले उसे पार करना होगा, तभी उसके बच्चों तक कोई पहुंच पाएगा.

किसान ने दिखाई अपना प्रेम

इस पूरे नजारे को ट्रैक्टर चला रहा किसान अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है. वह भी चिड़िया के प्यार को समझते हुए वहीं रुक जाता है और ट्रैक्टर बंद कर देता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ भावुक ही नहीं कर रहा, बल्कि इंसान और प्रकृति के खूबसूरत रिश्ते की भी झलक दिखा रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर बबीता बिस्ट ने शेयर किया है. वीडियो पर हजारों लोगों ने अपने रिएक्शन दिए है. एक यूजर ने लिखा कि मां का प्यार सच में निस्वार्थ होता है. दूसरे ने कहा कि मुश्किल कितनी भी बड़ी हो, मां अपने बच्चों के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है. वहीं कई लोगों ने किसान की भी तारीफ भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: 2253 नामों वाला शख्स! दुनिया के सबसे लंबे नाम का बना रिकॉर्ड, नाम पढ़ने में लगते हैं 20 मिनट से ज्यादा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lapwing Bird, Viral Video,  wildlife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com