- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक संगठनों में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया
- उन्होंने बहुपक्षीय, समावेशी विश्व व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित किया
- प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को मानवता के लिए गंभीर चुनौती बताया
- भारत अगले वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा
प्रधानमंत्री की ब्राजील यात्रा पर विदेश मंत्रालय की और से सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की गई. सचिव (आर्थिक संबंध) दामू रवि ने कहा "प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दोहराया कि 20वीं सदी के वैश्विक संगठनों में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है. इसलिए उन्होंने बहुपक्षीय संगठनों में सुधार के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने बहुध्रुवीय, समावेशी विश्व व्यवस्था का आह्वान किया और कहा कि वैश्विक शासन संस्थाओं, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, IMF, विश्व बैंक और WTO को समकालीन वास्तविकताओं और समय को प्रतिबिंबित करने के लिए तत्काल सुधार करना होगा."
अगले वर्ष भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा
उन्होंने आगे कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक घटनाक्रम के संदर्भ में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का बहुत महत्व है. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का महत्व और बढ़ गया है. इसने पूरे शिखर सम्मेलन को और बड़ा कर दिया है. भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और अगले वर्ष भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH रियो डी जेनेरो, ब्राजील: सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने कहा, "...प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम में हुआ हमला पूरी मानवता पर हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों को वित्तपोषित करने, बढ़ावा देने और सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वालों से सख्ती से निपटा… pic.twitter.com/2U81EYIIV0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2025
दामू रवि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शांति एवं सुरक्षा सत्र के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद आजमानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन गया है. आतंक दुनिया के लिए खतरा है. प्रधानमंत्री ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ खड़े रहे और इसका समर्थन करने वाले मित्र देशों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जो आंतकवादियों को फंड दे रहे है उनको इसके बुरे नतीजे भुगतने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं