Prateek Yadav Death News Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत का कारण क्या है.
Prateek Yadav Death Case Updates...
Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए हुईं रवाना
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. बताया जा रहा है कि जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी, तो अपर्णा दिल्ली में थीं. प्रतीक को उनके साले अस्पताल लेकर पहुंचे. अपर्णा अब दिल्ली से लखनऊ पहुंच रही हैं. प्रतीक का शव लेकर उनके साले अस्पताल से निकले है.
Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव की मौत, संदिग्ध हालत में मृत्यु का केस दर्ज
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत हो गई है. लखनऊ पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध हालत में मौत का केस दर्ज कर लिया गया है. प्रतीक यादव को 6:15 बजे मृत हालत अस्पताल लाया गया. प्रतीक के घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर आए, लेकिन उनके साथ उनकी पत्नी अपर्णा नहीं थीं.