देश में तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना को स्वीकार करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हमेशा से जोर दिया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से संबंध में पहल करें. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चंद्रशेखर राव नेतृत्व करते हैं तो देश में कई राजनीतिक दल और नेता हैं जो इसमें कूदने को तैयार हैं.
तीसरे मोर्चे के उदय की संभावना के बारे में पूछे गये सवाल पर हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘यहां तीसरे मोर्चे की बड़ी संभावना है. मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री से नेतृत्व करने के लिए कहता रहा हूं. यदि मुख्यमंत्री केसीआर नेतृत्व करते हैं तो हर राज्य में विभिन्न दल और राजनेता तैयार हैं, इसके बाद इस संबंध में बहुत से कार्य किये जा सकते हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के प्रमुख ने राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को 12 लाख रुपये वित्तीय मदद देने के कांग्रेस के वादे पर कहा कि केसीआर ने ‘दलित बंधु' योजना के तहत 10 लाख रुपये दिये हैं.
ओवैसी ने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) सिर्फ दो लाख रुपये बढ़ाने की बात कर रहे हैं. केसीआर दलितों के लिए योजना लाए थे, वे (कांग्रेस) बस इसकी नकल कर रहे हैं. आप केवल ‘यहां से काटकर वहां जोड़ने' (कट-एंड-पेस्ट) का काम कर रहे हैं. केसीआर इन्हें पहले ही लागू कर चुके हैं. उनके पास कुछ भी नया नहीं है.''
औवेसी ने हरियाणा में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि हिंसा के बाद मुसलमानों की इमारतों और संपत्तियों को ध्वस्त करके उन्हें सामूहिक सजा दी जा रही है.
ये भी पढ़ें :
* "सपनों को तोड़ा है...": अमित शाह ने ओवैसी संग गठबंधन को लेकर केसीआर पर हमला बोला
* "भारत को विभाजित देखना आपकी विचारधारा" : पुराने 'बॉस' राहुल गांधी पर खूब बरसे सिंधिया
* "सामूहिक सजा...": नूंह में बुलडोजर एक्शन को लेकर ओवैसी ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं