विज्ञापन

आजम खान के 'पुलाव पसंद है' वाले बयान पर AIMIM का पलटवार, दफ्तर में रखी हैदराबादी बिरयानी की दावत

AIMIM नेता नदीम कुरैशी ने कहा कि खानपान हर व्यक्ति की पर्सनल च्वॉइस है. किसी को पुलाव पसंद है तो किसी को बिरयानी. किसी की पसंद का मजाक उड़ाना ठीक नहीं. इस दावत का मकसद सिर्फ राजनीतिक जवाब देना नहीं, बल्कि पार्टी के साथियों के बीच आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देना भी है.

आजम खान के पुलाव वाले बयान पर AIMIM का पलटवार.
NDTV
  • सपा नेता आजम खान नेपुलाव वाले बयान के बाद AIMIM ने उनको अनोखे अंदाज में जवाब दिया
  • AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बरेली में हैदराबादी बिरयानी की दावत रखी
  • नदीम कुरैशी ने कहा कि खानपान की पसंद व्यक्तिगत होती है और किसी की पसंद का मजाक उड़ाना उचित नहीं है
बरेली:

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के पुलाव और बिरयानी को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में हैदराबादी बिरयानी की भी चर्चा शुरू हो गई है.आजम खान के बयान पर AIMIM ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया है. बरेली में ऑल इंडियामजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की विशेष दावत का आयोजन किया. इसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शामिल होकर बिरयानी का स्वाद चखा.

आजम खान के पुलाव वाले बयान पर AIMIM का जवाब

दरअसल, हाल ही में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से छूटने के बाद हैदराबादी बिरयानी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि उनके यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती, बल्कि लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं. उनके इस बयान को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा गया. इसी के बाद AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बिरयानी की दावत रखकर अपने अंदाज में जवाब दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

AIMIM ने रखी हैदराबादी बिरयानी की दावत

नदीम कुरैशी ने कहा कि हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी भी पसंद की जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. आज हमने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की दावत रखकर बता दिया है कि हमें यह बिरयानी पसंद है. आजम खान साहब को अपनी पसंद मुबारक, लेकिन हमारी पसंद हैदराबादी बिरयानी है.उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब हैदराबादी बिरयानी की भी खूब चर्चा होगी और इसका अपना अलग जायका और पहचान होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कार्यकर्ताओं में जमकर उड़ाई बिरयानी की दावत

नदीम कुरैशी ने कहा कि खानपान की पसंद हर व्यक्ति की अपनी होती है. किसी को पुलाव पसंद है तो किसी को बिरयानी. किसी की पसंद का मजाक उड़ाना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि इस दावत का मकसद सिर्फ राजनीतिक जवाब देना नहीं, बल्कि पार्टी के साथियों के बीच आपसी मेल-मिलाप, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देना भी है. दावत के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया. साथ ही संगठन की मजबूती और आने वाली राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई.

इस मौके पर AIMIM के बरेली जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम, तौफीक प्रधान, आसिफ शेख, अन्ने अंसारी, इमरान अजहरी, मोहम्मद आमिर, सरताज अल्वी, मोहम्मद इल्यास कुरैशी, अल्ताफ हुसैन, गाजी पाशा और अहमद अब्दुल्लाह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-'रस्सी जल गई ऐंठ नहीं गई', आजम खान के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का तंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, UP Assembly Election 2027, Azam Khan, UP AIMIM Leader, Hydrabadi Biryani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com