Nuh violence Updates: लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नूंह हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर नूंह में हिंसा के बाद बुलडोजर कार्रवाई का आदेश देकर अदालत के अधिकारों को हड़पने का आरोप लगाया है.
नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने अपने बयान में कहा था कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विश्वास बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं. उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि ओवैसी ने मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कल शाम किए गए एक ट्वीट में इस कार्रवाई को मुसलमानों के लिए "सामूहिक सजा" बताया है. उन्होंने आगे कहा, विश्वास उन लोगों को दिया जा रहा है जो वैचारिक रूप से भाजपा या संघ के करीब हैं.
“Confidence Building" means buildings,homes and medical shops &shanties of one community (Muslims)should be Demolished without following due process to give collective punishment.
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) August 6, 2023
The @mlkhattar government has usurped the rights of Courts of Law
“ Confidence "is being given to… https://t.co/t8WpMP1U7H
आपको बता दें कि नूंह के डिप्टी कमिश्नर के उस वीडियो क्लिप पर औवेसी ने प्रतिक्रिया दिया है, जिसमेंं कमिश्नर ने कहा था कि बुलडोजर की कार्रवाई एक नियमित प्रक्रिया थी और किसी को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है.
वहीं, राज्य अधिकारियों ने भी बुलडोजर कार्रवाई और नूंह हिंसा मामले के बीच किसी भी संबंध से इनकार किया है. हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि ध्वस्त की जा रही कुछ दुकान और घर हिंसा में शामिल लोगों से संबंधित था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं