विज्ञापन

'दुल्हनें 'तवायफों' जैसी, मर्द 'सूअरों' जैसे'... AIMIM नेता का विवादित बयान, सफाई देते हुए भी फंस गए ओवैसी के विधायक

बिहार बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि एक विधायक अब उन पिछड़ी सोच वाले मौलानाओं की तरह बात कर रहे हैं, जो महिलाओं का अपमान करने वाली बातें करते हैं और उनके अधिकारों का हनन करते हैं.

'दुल्हनें 'तवायफों' जैसी, मर्द 'सूअरों' जैसे'... AIMIM नेता का विवादित बयान, सफाई देते हुए भी फंस गए ओवैसी के विधायक
महिलाओं पर ओवैसी के नेता का विवादित बयान.
IANS
  • AIMIM के बिहार प्रमुख अख्तरुल ईमान ने शादी के दौरान दुल्हन को लेकर विवादित बयान दिया
  • ईमान ने महिलाओं के बिना घूंघट शादी समारोह में शामिल होने को गलत बताते हुए पर्दे की अहमियत पर जोर दिया
  • उनके विवादित बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने उन्हें पिछड़ी सोच वाला और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया

बिहार के AIMIM नेता के विवादित बयान पर हंगामा बरपा हुआ है. उन्होंने शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन की तुलना तवायफ और घूरने वाले मर्दों की तुलना सूअरों से कर डाली. दुल्हन का तवायफ की तरह बैठना, पुरुषों का सूअरों की तरह घूरना, शादियों में पुरुषों और महिलाओं का आपस में मिलना-जुलना, और महिलाओं का बिना पर्दे के रहने जैसी विवादास्पद कहकर AIMIM की बिहार इकाई के प्रमुख अख्तरुल ईमान मुश्किल में फंस गए हैं.

ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता ने  मुस्लिम शादियों में होने वाली 'अनुचित' प्रथाओं पर बात करते हुए, महिलाओं के पहनावे और 'मुंह दिखाई' की रस्म को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.इस रस्म की तुलना उन्होंने सार्वजनिक रूप से बैठी किसी "तवायफ" से करते हुए उन्होंने घूंघट के महत्व पर जोर दिया और इस बात पर नाराजगी जताई कि महिलाएं बिना सिर ढके शादी-पार्टी में शामिल होती हैं.

ओवैसी के नेता ने पुरुषों की तुलना सूअरों से  की

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ. वीडियो में ईमान एक सार्वजनिक भाषण देते हुए मुस्लिम दुल्हनों के बिना घूंघट के बैठने और पुरुषों द्वारा उन्हें घूरने की कड़ी आलोचना कर रहे थे.ईमान कह रहे थे, "मैं हमारे पुरुषों से पूछना चाहता हूं, क्या आप लोगों में शर्म-लिहाज बिल्कुल खत्म हो गई है? इस तरह से बेरोकटोक मिलना-जुलना तो सूअरों की आदत है."

इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा बताया जरूरी

ओवैसी के नेता ने महिलाओं के सिर न ढकने को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि आजकल सिर पर दुपट्टा ओढ़ने वाली महिलाओं की तुलना में, सिर पर टोपी पहनने वाले पुरुषों की संख्या ज्यादा है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा करना जरूरी है.अमौर के विधायक के बयानों पर बीजेपी और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पिछड़ी सोच वाले मौलाना की तरह बात कर रहे हैं. 

'मेरे शब्द जिद्दी बच्चे के मुंह पर पड़े थप्पड़ जैसे'

बिहार बीजेपी ने कहा कि अगर उन्हें शरिया की इतनी ही चिंता है, तो उन्हें अफगानिस्तान चले जाना चाहिए. इसके बावजूद भी ईमान अपने बयान पर कायम रहे. उन्होंने तर्क दिया कि मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा, विवाहित हिंदू महिलाओं के लिए सिंदूर से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि ये शब्द किसी ऐसे जिद्दी बच्चे के चेहरे पर पड़े थप्पड़ की तरह हैं, जो सही समय पर जागने से इनकार कर रहा हो.

बीजेपी का AIMIM नेता पर हमला

उनके इस बयान पर बिहार बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि एक विधायक अब उन पिछड़ी सोच वाले मौलानाओं की तरह बात कर रहे हैं, जो महिलाओं का अपमान करने वाली बातें करते हैं और उनके अधिकारों का हनन करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी महिलाएं शिक्षित हो रही हैं और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. अगर उन्हें शरिया की इतनी ही चिंता है, तो वे जाकर अफगानिस्तान में रहें.

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने लिया आड़े हाथों

वहीं कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने ईमान के बयानों को घिनौना करार देते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं का इस तरह अपमान करने की कोई इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौना है कि समुदाय के तथाकथित प्रतिनिधि, खासकर AIMIM जैसी पार्टी से, जो मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है, महिलाओं के बारे में इतनी अपमानजनक बातें कर रहे हैं.इस्लाम में कहीं भी महिलाओं का इस तरह अपमान नहीं किया जाता. मैं इस बयान की निंदा करती हूं. एक मुस्लिम महिला होने के नाते, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-सपा ने कांग्रेस की 130 सीटों की लिस्ट में से 26 पर भरी हामी, कहा- बाकी के लिए पहले उम्मीदवारों के नाम बताएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, AIMIM Leader, Akhtarul Iman Statement, AIMIM Leader Controversial Statement, Owaisi Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com