विज्ञापन

'मेरी मौत की ज‍िम्‍मेदार पत्नी-साला और सास है...', शादी के 6 महीने बाद आगरा के जूता कारोबारी ने क‍िया सुसाइड

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बाहरखंबा निवासी जूता कारोबारी गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, गौरव ने करीब छह महीने पहले अंजू नाम की महिला से शादी की थी.

'मेरी मौत की ज‍िम्‍मेदार पत्नी-साला और सास है...', शादी के 6 महीने बाद आगरा के जूता कारोबारी ने क‍िया सुसाइड
जूता कारोबारी ने सुसाइड से पहले लिखा था नोट.

आगरा में एक जूता कारोबारी ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर सुसाइट नोट पोस्ट किया था.  
इस पोस्ट में पत्नी, साला और सास को अपनी मौत का ज‍िम्‍मेदार बताया है. आरोप है क‍ि पत्नी, साला और सास लगातार जूता कारोबारी से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे. पैसे न देने पर पत्नी रोज विवाद कर करती थी, जिसकी वजह से जूता कारोबारी डिप्रेशन में आ गया था. इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट के मुताब‍िक, जूता कारोबारी ने ल‍िखा, ''मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी अंजू, साला और सास है, मैं इतने पैसे कहां से लाकर दूं, इसलिए यह कदम उठा रहा हूं.  

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बाहरखंबा निवासी जूता कारोबारी गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, गौरव ने करीब छह महीने पहले अंजू नाम की महिला से शादी की थी. अंजू पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था. अंजू से शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा उसके बाद घर में क्लेश शुरू हो गया. 

गुस्‍सा होकर मायके चली जाती थी पत्नी 

आए दिन पति-पत्नी में विवाद होने लगा. विवाद के बाद अंजू गुस्सा होकर अपने मायके चली जाती थी. अंजू का भाई और सास गौरव पर पैसे देने का दबाव बनाते थे, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगा. 

'मेरी मौत की ज‍िम्‍मेदार, पत्नी-साला और सास है...' 

आत्महत्या से पहले की गई इंस्टग्राम पोस्ट में आरोप लगाया गया, ''मैं यह कदम उठा रहा हूं, जिसके जिम्मेदार पत्नी अंजू, साला और सास है.यह लोग लगातार पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं, मैं इतने पैसे कहां से दूं. मोबाइल फोन में एक एक वीडियो क्लिप भी है.'' पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर: 'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दें', अखिलेश यादव बोले- अधिकारी जांच करें ये सनातन का अपमान

लेखक के बारे में
img
लक्ष्मीकांत शर्मा
UP reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Agra News, Suicide In Agra, Suicide, Husband Wife Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com