अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बुधवार को भारत के लिए नया लड़ाकू विमान एफ-21 प्रदर्शित किया जिसका विनिर्माण स्थानीय स्तर पर होगा. कंपनी की नजर अरबों डॉलर के सैन्य ऑर्डर पर है. कंपनी ने यहां एयर शो ‘एयरो-इंडिया 2019' के पहले दिन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया एफ-21 विमान ‘मेक इन इंडिया' पहल के तहत ‘‘बेजोड़'' अवसर उपलब्ध कराता है और अत्याधुनिक वायु शक्ति भविष्य की दिशा में भारत के कदमों को मजबूत करती है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा एफ-21 का विनिर्माण भारत में किया जाएगा. अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी ने पूर्व में भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की थी. कंपनी ने कहा कि एफ-21 भारतीय वायुसेना की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करता है और भारत को विश्व के सबसे बड़े लड़ाकू विमान तंत्र से जोड़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स के ‘स्ट्रेटेजी एंड बिजनेस डवलपमेंट' विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. विवेक लाल ने कहा कि एफ-21 बिल्कुल भिन्न है. उन्होंने कहा, ‘नया (एफ-21) विमान भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक और व्यापक गुणों से युक्त लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. यह बेमिसाल औद्योगिक अवसर भी उपलब्ध कराता है और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका सहयोग की घनिष्ठता को मजबूत करता है.'
VIDEO- बेंगलुरु के एरो शो में राफेल ने दिखाए करतब
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं