कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित येलाहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया कार्यक्रम (Bengaluru Air Show) के पार्किंग क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 300 कारें जलकर खाक हो गईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शक है कि आग सूखी घास में लगी और तेज हवाओं के कारण फैल गई. सूत्रों ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र वायु सेना स्टेशन से ‘काफी दूर' है. पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया का 12वां संस्करण इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ है. आग लगने की यह घटना, भारतीय वायुसेना के हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद हुई है. इस घटना में एक पायलट की मौत हो गई थी.
#WATCH Nearly 80-100 cars gutted after fire broke out in dry grass at the car parking area near #AeroIndia2019 venue in Bengaluru pic.twitter.com/xGdDKm4D3V
— ANI (@ANI) February 23, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रक्षा जन संपर्क अधिकारी एचएल गुरुप्रसाद ने बताया कि सुबह में हवाई करतब दिखाने का कार्यक्रम होना था जो संपन्न हो गया था और बाद में हुई आग लगने की घटना से दोपहरबाद होने वाले कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि रविवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन है और यह योजना के हिसाब से चलेगा. आग लगने के कारण इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया जिससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया कार्यक्रम के दर्शकों में दहशत फैल गई. एयरो इंडिया कार्यक्रम पिछले तीन दिनों तक, अधिकारियों, कारोबारियों, विदेशी प्रतिनिधियों, मीडिया और आमंत्रित लोगों के लिए ही था, लेकिन शनिवार को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था.
Karnataka: According to the fire department, 80-100 cars gutted in fire near the venue of #AeroIndia2019 in Bengaluru pic.twitter.com/pwpTKDzIgT
— ANI (@ANI) February 23, 2019
अग्निशमन सेवा के डीजीपी एमएन रेड्डी ने ट्वीट कर बताया कि एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से वहां खड़ी 300 कारें जल कर खाक हो गईं. आग को अब पूरी तरह से बुझा दिया गया है. पश्चिम क्षेत्र के मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में 10 फायर फॉर्स और पांच अन्य दमकल इंजनों ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की. उन्होंने कहा, ‘‘किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी शख्स को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की.'' प्रेस सूचना ब्यूरो (रक्षा इकाई) की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया गया है. इसमें कहा गया है कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण' घटना सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट हुई. अग्निशमन सेवा, त्वरित प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बलों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई.
विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘‘भारतीय वायुसेना ने हवाई आकलन के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया. हेलीकॉप्टर ने आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी निर्देश देने में मदद की. आग पर 12 से ज्यादा दमकल वाहनों के जरिए काबू पा लिया गया.'' इसने कहा कि घटना से एयर शो और एयरो इंडिया का स्थल अप्रभावित रहा. घटना में किसी के भी हताहत नहीं होने की पुष्टि करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने लोगों से नहीं घबराने को कहा और बताया कि उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एयरो इंडिया शो के दौरान आग लगने की घटना से घबराने की जरूरत नहीं है. कोई जन हानि नहीं हुई है. गाड़ियों के जलने की रिपोर्ट है.''
साहिल गांधी को दी श्रद्धांजलि
इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण ऐरोबैटिक टीम ने बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो में दौरान अपने साथी साहिल गांधी को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी. साथियों ने सात विमानों के साथ आसमान में उड़ान भरकर 'इनकम्प्लीट डायमंड' फॉर्मेशन के जरिए साहिल गांधी को श्रद्धांजलि दी. दरअसल बेंगलुरु के येलाहांका एयरो बेस पर 20 फरवरी से शुरू होने वाले ऐरो इंडिया शो के पहले 19 फरवरी को प्रैक्टिस के दौरान साहिल गांधी की जान चली गई थी. वह सूर्यकिरण ऐरोबैटिक टीम का हिस्सा थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं