विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

बेंगलुरु में ही होगा एयरो इंडिया 2019 का आयोजन, घमासान के बाद सरकार ने किया साफ

एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी (एविएशन एग्जिबिशन) में शुमार 'एयरो इंडिया' का आयोजन बेंगलुरु में ही होगा.

Also Read in
बेंगलुरु में ही होगा एयरो इंडिया 2019 का आयोजन, घमासान के बाद सरकार ने किया साफ
सरकार ने साफ किया है एयरो इंडिया 2019 का आयोजन बेंगलुरु में ही होगा.
  • एयरो इंडिया 2019 का आयोजन बेंगलुरु में ही होगा
  • केंद्र सरकार ने किया साफ, 20-24 फरवरी के बीच आयोजन
  • आयोजन स्थल को लेकर मचा था घमासान
नई दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी (एविएशन एग्जिबिशन) में शुमार 'एयरो इंडिया' के आयोजन स्थल को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है. सरकार ने साफ किया है एयरो इंडिया 2019 का आयोजन बेंगलुरु में ही होगा. 20-24 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में तमाम उपकरण तो प्रदर्शित होंगे ही. साथ ही लोगों के लिए हर बार की तरह इस बार भी एयर शो का आयोजन भी होगा. प्रदर्शनी में विमानन क्षेत्र के बड़े निवेशक और वैश्विक नेता तो शामिल होंगे ही. साथ ही इस बार दुनिया के कई थिंक टैंक भी शिरकत करेंगे. इससे विमानन क्षेत्र में हो रही प्रगति और नए आईडिया को शेयर करने में मदद मिलेगी. मेक इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा. 

एयरो इंडिया शो बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट होगा? कुमारस्‍वामी ने पीएम को लिखा पत्र 

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एयरो इंडिया के आयोजन स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी. बीच में खबर आई थी कि रक्षा मंत्रालय ‘एयरो इंडिया’ और एविएशन प्रदर्शनी का आयोजन स्थल बेंगलुरू से लखनऊ स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है. इस खबर के बाद कर्नाटक ने केंद्र से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था. कर्नाटक के नाराज उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा था कि राजग शासन में राज्य की महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाएं अन्य राज्यों को जा रही हैं. उनकी टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया का आयोजन स्थल स्थानांतरित करने का अनुरोध करने के बाद आयी थी. 

एशिया का सबसे बड़ा विमानों का मेला 'एयरो इंडिया' मंगलवार से बेंगलुरू में होगा शुरू 

VIDEO: एयरो शो में सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट ने दिखाया दम
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aero India 2019, Aero India Show, Aero India Show In Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com