विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2022

"मेरे ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं", अपने इस बयान से मुसीबत में फंसी अभिनेत्री श्वेता तिवारी

तिवारी ने बुधवार को भोपाल में अपनी वेबसीरीज "शो स्टॉपर" के प्रमोशन के दौरान यह बयान दिया. उनकी इस वेब सीरीज में उनके साथ रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी और सौरभ राज जैन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

"मेरे ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं", अपने इस बयान से मुसीबत में फंसी अभिनेत्री श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी अपनी नई वेबसीरीज शो स्टॉपर में नजर आएंगी.
भोपाल:

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने एक अटपटे बयान से मुसीबत में फंसती दिख रही हैं. भागवान का नाम लेकर दिए गए उनके इस बयान के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है. तिवारी ने बुधवार को भोपाल में अपनी वेबसीरीज "शो स्टॉपर" के प्रमोशन के दौरान यह बयान दिया. उनकी इस वेब सीरीज में उनके साथ रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी और सौरभ राज जैन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो उनके सह-कलाकार भी वहां मौजूद थे.

इब्राहिम अली खान के साथ डिनर डेट पर चेहरा छिपाती दिखीं पलक तिवारी, लोग बोले- ऐसे मुंह छुपा रही जैसे...

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेता तिवारी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें अपने अंडरगारमेंट के बारे में बोलते हुए कथित तौर पर भगवान का जिक्र करते सुना जा सकता है. कार्यक्रम से प्राप्त एक क्लिप के अनुसार, श्वेता तिवारी ने बयान दिया, "मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं." यह फैशन से जुड़ी वेबसीरीज है जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी.

लोकप्रिय टीवी सीरीज 'महाभारत' के अभिनेता सौरभ जैन, जिन्होंने इस शो में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी, इस नई सीरीज में एक 'ब्रा फिटर' की भूमिका निभाएंगे. दरअसल श्वेता तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरभ के संदर्भ में मजाक में कथित बयान दिया था.

PHOTOS: श्वेता तिवारी ने गोल्डन लहंगे में यूं दिखाई हसीन अदाएं, फैन ने कहा- स्क्रोल ही नहीं कर पा रहा...

अभिनेत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मैंने इसे सुना है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं." उन्होंने इस मामले पर कू भी किया जिसमें उन्होंने लिखा, "एक्ट्रेस #ShwetaTiwari का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, New Web Series, Shweta Tiwari Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com