विज्ञापन

जब एक्टर श्वेता तिवारी ने वीडियो जारी कर कहा- तुकाराम मुंडे जी आप कहां हैं?

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने डिलिवरी पैकेट में आए दो कॉकरोच से को भी दिखाया और हाईजीन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए.

जब एक्टर श्वेता तिवारी ने वीडियो जारी कर कहा- तुकाराम मुंडे जी आप कहां हैं?
श्वेता तिवारी के घर में घुसा कॉकरोच
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी सुपरस्टार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी से हाईजीन स्टैंडर्ड्स को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक्ट्रेस ने बड़े ही मजेदार अंदाज में चिंता जताई और साफ-सफाई को लेक काफी जागरुक भी दिखीं. दरअसल श्वेता तिवारी ऑनलाइन प्लैटफॉर्म से कुछ कोल्ड ड्रिंक्स मंगवाई थीं. श्वेता ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक के साथ कुछ कॉकरोच भी उनके घर में घुस आए. कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कॉकरोच उनके घर में रेंगता हुआ दिख रहा है.

उन्होंने डिलीवरी प्लेटफॉर्म और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया और उनसे मामले को देखने के लिए कहा. वीडियो में श्वेता को अपना ऑर्डर किया हुआ सामान दिखाते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है, “और उसके साथ, कॉकरोच भी आया. यह देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है. यह रहा, छोटा सा. तो, क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी यहां पर हमारे घर पे कॉकरोच आ रहे हैं. आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए.”

श्वेता का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब FDA ऑफिसर तुकाराम मुंडे पूरे महाराष्ट्र में अपनी सख्त फूड-सेफ्टी कार्रवाई के लिए चर्चा में हैं. बता दें कि मुंडे, एक IAS ऑफिसर और राज्य के FDA के मौजूदा कमिश्नर हैं, रेस्टोरेंट, फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स वेयरहाउस के इंस्पेक्शन को लीड कर रहे हैं, जिसमें अधिकारी हाइजीन और फूड-सेफ्टी उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मेरी जवानी या बेडरूम के ख्याली पुलाव मत पकाओ', कंगना रनौत का बाबा रामदेव को करारा जवाब, यूं कसा तंज

इसके साथ ही, वह अपने सख्त और ईमानदार काम के लिए, फूड इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव और हेल्दी बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. श्वेता तिवारी की बात करें तो, उन्हें इंडियन टेलीविजन के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक माना जाता है. वह कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा के रोल से मशहूर हुईं और जाने क्या बात हुई, परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी, बेगूसराय और मैं हूं अपराजिता जैसे शो में काम किया. उन्होंने बिग बॉस 4 (विनर), खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया. वह अभी रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में दिख रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari  news, Cockroach, Tukaram Mundhe, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com