छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों लगातार उम्र को मात देती नजर आ रही हैं. उनके नए-नए फोटोशूट्स को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. साड़ी हो या लहंगा या कोई वेस्टर्न वियर, श्वेता तिवारी की खूबसूरती हर स्टाइल में निखर कर आती है. एक बार फिर श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देख फैन्स उन पर लट्टू हुए जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने अपनी खूबसूरती का राज भी शेयर कर दिया है. क्या आप समझ पाए क्या है वो राज.
अपनी नई तस्वीरों में श्वेता किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही हैं. श्वेता ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है. लहंगे के पैनल पर बूटियां बनी हुई हैं, जिसे गोल्डन मोती से काढ़ा गया है. फिटिंग वाली चोली में श्वेता की खूबसूरती देखते ही बन रही है. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मोती जड़े कान के लंबे इअरिंग चुने हैं. श्वेता की खूबसूरती और उनके प्रति फैन्स की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन पिक्स को अपलोड किए हुए महज कुछ घंटे ही हुए हैं कि फैन्स ने पोस्ट को धड़ाधड़ लाइक करना शुरू कर दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस पोस्ट के कैप्शन में ही श्वेता ने अपनी सुंदरता का राज भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि, "कॉन्फिडेंस ही आपके चेहरे पर फबता है". यही कॉन्फिडेंस श्वेता की खूबसूरती में भी चार चांद लगा रहा है. एक्ट्रेस की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "मैं तो नीचे स्क्रोल ही नहीं कर पा रहा". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "कोई कैसे कह सकता है कि श्वेता इतनी बड़ी बेटी और एक बेटे की मां है". इस तरह से यूजर कमेंट्स के जरिए श्वेता की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
ये भी देखें: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Matsya Kaand की टीम से बातचीत | Ravi Dubey | MX Player
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं