विज्ञापन

19 की उम्र में शादी, 20 में बनीं मां, दो बार तलाक के बाद 46 की उम्र में अकेले करती हैं दो बच्चों की परवरिश

कसौटी जिंदगी की प्रेरणा का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों द वन के चलते चर्चा में हैं.  

19 की उम्र में शादी, 20 में बनीं मां, दो बार तलाक के बाद 46 की उम्र में अकेले करती हैं दो बच्चों की परवरिश
श्वेता तिवारी मना रही हैं 46th बर्थडे
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी दर्शकों की यादों में बने रहते हैं. ऐसा ही एक किरदार है 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा, जिसे निभाकर श्वेता तिवारी घर-घर में मशहूर हुईं. 4 अक्टूबर 1980 को जन्मीं श्वेता 4 अक्टूबर 2026 को 45 साल की हो गईं. छोटे पर्दे से लेकर बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने तक उनका सफर उपलब्धियों के साथ कई निजी उतार-चढ़ाव से भी गुजरा है. दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने टीवी सीरियल, रियलिटी शो और फिल्मों से लेकर नए दौर के डिजिटल मनोरंजन तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. श्वेता को सबसे ज्यादा पहचान टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा के किरदार से मिली. बाद में उन्होंने बिग बॉस 4 जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. वह बिग बॉस की पहली महिला विजेता बनी थीं. श्वेता तिवारी का शुरुआती टेलीविजन करियर 1999-2000 के आसपास शुरू हुआ. हालांकि, उनके करियर का बड़ा मोड़ एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से आया. 

कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के नाम से 

2001 से 2008 तक उन्होंने शो में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाया और यह भूमिका उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई. इस किरदार के लिए उन्हें कई पुरस्कार और नामांकन भी मिले, जिनमें लीड रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स भी शामिल हैं. इसके बाद श्वेता ने 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'बेगूसराय', 'मेरे डैड की दुल्हन' और 'मैं हूं अपराजिता' जैसे टीवी शोज में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं. उन्होंने हिंदी के अलावा भोजपुरी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- जावेद अख्तर का लिखा 18 साल पुराना गाना, बेटे-बहू ने दिवंगत पिता का नहीं किया श्राद्ध, अंजान ने दिलाई भूत को मुक्ति, हर बेटे के लिए देखना जरूरी

रियलिटी शो की खिलाड़ी हैं श्वेता तिवारी 

श्वेता तिवारी के करियर की एक बड़ी उपलब्धि बिग बॉस 4 की ट्रॉफी जीतना रही. उन्होंने 2010 में इस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और विजेता बनकर बाहर निकलीं. इसके साथ वह बिग बॉस की पहली महिला विजेता बनीं. बिग बॉस के अलावा उन्होंने नच बलिए, झलक दिखला जा 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया. 

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ

Latest and Breaking News on NDTV

श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही. उन्होंने 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से शादी की थी. तब उनकी उम्र केवल 19 साल थी. इसके बाद वह 20 की उम्र में बेटी पलक तिवारी की बनीं. हैं, जो अब खुद मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं. श्वेता और राजा का रिश्ता बाद में खत्म हो गया और 2012 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की. दोनों के बेटे रेयांश का जन्म 2016 में हुआ. बाद में श्वेता और अभिनव के रिश्ते में भी विवाद सामने आए और दोनों अलग हो गए. श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अभिनेत्री हैं और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं.  

ये भी पढ़ें- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

ये Video भी देखें: Shweta Tiwari ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, ब्यूटी देख फैंस हुए फिदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Birthday, Tv News In Hindi, Shweta Tiwari Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com