न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से शुरू हो रही पांच टी20 सीरीज से पहले ईशान किशन चर्चा में हैं. और हों भी क्यों न! इस साल की शुरुआत से टी20 टीम में वापसी करने के बाद उनका प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि कद भी ऊंचा हुआ है. वैसे ईशान किशन जितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं, मैदान के बाहर बिजनेस चलाने के मामले में भी उनका कोई जोड़ नहीं है. वास्तव में, वे इस मामले में अपने ज्यादातर समकक्षों से ही नहीं, बल्कि सीनियर खिलाड़ियों से भी आगे हैं. यूं, तो ईशान किशन पटना में रिजर्व बैक ऑफ इंडिया में ग्रेड A के तहत सहायक प्रबंधक पद पर तैनात हैं, लेकिन इस नौकरी से अलग किशन ने आईपीएल और बीसीसीआई से होने वाली कमाई को बिजनेस में लगाया हुआ है तो वह छोटे-छोटे स्टार्ट-अप से भी जुड़े हैं, लेकिन इस अपने तमाम पोर्टफोलियो में ईशान ने रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी कारोबार) को सबसे ऊपर रखा है. चलिए आप ईशान किशन के बिजनेस मॉडल के बारे में डिटेल से जानें. साथ ही, आप यह भी जानें कि उनकी सालाना कमाई कितनी है और यह कहां-कहां से आती है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
"ईशान किशन वेंचर्स एलएलपी"
टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने इस नाम से इस लिमिडेट लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म का रजिस्ट्रेशन साल 2023 में कराया था. और यह एलएलपी मुख्य रूप से रिय एस्टेट, रेटिंग और और बिजनेस गतिविधियों के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी में प्रणव कुमार पांडेय और सुचित्रा सिंह उनके पार्टनर हैं. और साल 2024-25 में इस पार्टनरशिप फर्म ने करीब दस करोड़ रुपये की कमाई की. यह एलएलपी ईशान किशन की अचल संपत्ति गतिविधियों, स्थानीय व्यापार परियोजनाओं और कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक केंद्रीय बिंदु के रूप में काम करती है.
ईशान ने अपनाया दिगग्ज एथलीटों का बिजनेस मॉडल
किशन ने स्पोर्ट्स मैनेजमें के क्षेत्र में इस साल बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'राइज वर्ल्डवाइड'के साथ वैश्विक अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया. ईशान ने दिग्गज एथलीटों के मॉडल का अनुसरण करते हुए अपनी खुद की समर्पित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी और इन-हाउस टैलेंट टीम शुरू की. हाल ही में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी इसी राह पर चलते हुए अपनी पत्नी को इसका कार्यकारी नियुक्त किया है.
ईशान किशन की साल की कमाई
कई क्रिकेटरों की तुलना में ईशान का बिजनेस मॉडल ज्यादा विविधता वाला है. ईशान की कुल कमाई का करीब 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा मैदान की बाहरी गतिविधियों से आता है. मैदान पर उनकी मुख्य कमाई सनराइजर्स हैदराबाद से होती है, जिससे उन्हें साल में 11.25 करोड़ की फीस मिलती है. साथ ही ग्रेड सी केंद्रीय अनुबंध के तहत ₹1 करोड़ रुपये उन्हें बीसीसीआई से मिलते हैं. इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मैच फीस अलग से जुड़ती है. बहरहाल, मैदान से बाहर उनकी सबसे बड़ी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. और इससे वह साल में करीब 100-120 करोड़ रुपये कमाते हैं
ईशान को साल में अलग-अलग स्रोत से होने वाली कमाई का ब्रेक-अप
| कमाई की संस्था | अनुमानित वार्षिक कमाई | |
| आईपीएल अनुबंध वेतन | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH |
| |
| बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध | ग्रेड C अनुबंध (Grade C) |
| |
| ब्रांड एंडोर्समेंट्स | Ai+, BKT Tires, CEAT व अन्य बहु-वर्षीय सौदे | ₹100.00 - ₹120.00 करोड़ | |
| डिजिटल मीडिया व पॉडकास्ट आईपी | यूट्यूब, पॉडकास्ट व स्पॉन्सर्ड शो | ₹30.00 - ₹40.00 करोड़ | |
| मर्चेंडाइज व लाइसेंसिंग | जर्सी, ब्रांड आईपी व मर्चेंडाइज शेयर | ₹20.00 - ₹30.00 करोड़ | |
| सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप | प्रायोजित पोस्ट्स (₹10-15 लाख प्रति पोस्ट | ₹5.00 - ₹10.00 करोड़ | |
| कुल अनुमानित वार्षिक प्रवाह | समग्र स्रोतों से सकल आय | ₹167.25 - ₹211.25 करोड़ |
F.A.Q.= Frequently Asked Questions सें समझें ईशान किशन के बिजनेस का गणित
प्र.:- ईशान किशन ने अपनी रियल एस्टेट और बिजनेस गतिविधियों के लिए किस नाम से लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था?
उ.:- ईशान किशन ने साल 2023 में "ईशान किशन वेंचर्स एलएलपी" नाम से इस फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था।
प्र.:- साल 2024-25 में ईशान किशन की इस पार्टनरशिप फर्म (LLP) ने लगभग कितनी कमाई की थी?
उ.:- साल 2024-25 में इस पार्टनरशिप फर्म ने करीब दस करोड़ रुपये की कमाई की थी.
प्र.:- ईशान किशन किस सरकारी विभाग में और किस पद पर तैनात हैं?
उ.:- ईशान किशन पटना में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में ग्रेड A के तहत सहायक प्रबंधक पद पर तैनात हैं
प्र.:- मैदान से बाहर ईशान किशन की सबसे बड़ी कमाई का मुख्य जरिया क्या है और उससे सालाना कितनी कमाई होती है?
उ.:- मैदान से बाहर उनकी सबसे बड़ी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है, जिससे वे साल में करीब 100 से 120 करोड़ रुपये कमाते हैं.
प्र.:- ईशान किशन को आईपीएल (सनराइजर्स हैदराबाद) और बीसीसीआई (ग्रेड C अनुबंध) से सालाना कितनी सैलरी मिलती है?
उ.:- उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से आईपीएल अनुबंध वेतन के रूप में ₹11.25 करोड़ और बीसीसीआई के ग्रेड C अनुबंध के तहत ₹1.00 करोड़ मिलते हैं (इसके अलावा मैच फीस अलग से होती है)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं